आज दो डिग्री और उछलेगा तापमान

बांका। मौसम का पारा एक बार फिर सातवें आसमान पर चढ़ा जा रहा है। एक सप्ताह बाद सोमवार को फिर जिला का उचतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:14 PM (IST)
आज दो डिग्री और उछलेगा तापमान
आज दो डिग्री और उछलेगा तापमान

बांका। मौसम का पारा एक बार फिर सातवें आसमान पर चढ़ा जा रहा है। एक सप्ताह बाद सोमवार को फिर जिला का उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। दोपहर 10 बजे के बाद ही आसमान आग बरसाने लगा। शाम चार बजे तक ना बाहर ना घर में ही लोगों को राहत मिल रही थी। जैसे तैसे लोगों का दिन बीता। तापमान 41 डिग्री ही था, पर गर्मी 44 डिग्री से कम नहीं अनुभव हो रहा था। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को तापमान दो डिग्री तक उछल सकता है। इससे फिर जिला का उच्चतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। तब स्थिति काफी भयावह हो जाएगी। हालांकि, इस सीजन में अब तक दो दिन जिला का उच्चतम तापमान 44 डिग्री तक होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी