अध्यक्ष के लिए मतदान 30 को

बांका। जिला एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए पहली बार मतदान की नौबत आ गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 08:19 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 08:19 PM (IST)
अध्यक्ष के लिए मतदान 30 को
अध्यक्ष के लिए मतदान 30 को

बांका। जिला एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए पहली बार मतदान की नौबत आ गयी है। स्थापना काल से ही हर बार इसके सभी पदाधिकारी का सर्वसम्मति से चुनाव होता आया है। इस बार भी संगठन के सभी पदाधिकारी का निर्विरोध चुनाव हो गया है। लेकिन, अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन से मतदान की नौबत आ गयी है। चुनाव पदाधिकारी कैलाश दुबे ने बताया कि बुधवार को नामांकन की आखिरी तिथि थी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष विनोद झा और रामकिशोर यादव के अलावा विजय मंडल ने नामांकन पर्चा भरा है। जबकि महासचिव पद पर महेश्वरी यादव, संयुक्त सचिव पद पर राजेश कुमार, सहायक सचिव के लिए प्रभाष चंद्र पाठक ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। एक एक नामांकन के कारण अध्यक्ष के अलावा सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी गयी। अध्यक्ष पद के लिए अब 30 मार्च को मतदान होगा।

chat bot
आपका साथी