गोलीकांड का आरोपित गिरफ्तार

बांका। दस दिन पूर्व ट्रैक्टर चालक द्वारा रंगदारी नहीं देने पर मेढि़यानाथ पुल के समीप अपराधी द्वारा गोली मारने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
गोलीकांड का आरोपित गिरफ्तार
गोलीकांड का आरोपित गिरफ्तार

बांका। दस दिन पूर्व ट्रैक्टर चालक द्वारा रंगदारी नहीं देने पर मेढि़यानाथ पुल के समीप अपराधी द्वारा गोली मारने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बगचप्पर गांव का कृष्ण मोहन सिंह है।

बताते चले कि पिछले दो माह से गिरफ्तार आरोपित द्वारा हथियार के बल बालू ट्रैक्टर से रंगदारी वसूल रहा था। इसी को लेकर दो गुटों के बीच झड़प भी हुई थी। जिसमें कृष्णमोहन सिंह स्थानीय अपराधी के संरक्षण में बालू ट्रैक्टर से अवैध उगाही करता था। जिसमें दस दिन पूर्व ही दिग्धीपोखर निवासी ट्रैक्टर चालक राहुल यादव ने जब रंगदारी देने से मना किया तो कृष्णमोहन सिंह ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। थानाध्यक्ष अरविद कुमार राय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कृष्ण मोहन सिंह मेढियानाथ पुल के समीप किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। इसी सूचना पर मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी