अशिक्षा दूर कर ही पूरा किया जा सकेगा बाबा साहेब का सपना

जेएनएन बांका संविधान निर्माता बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर जिला भर में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। जदयू ने हर प्रखंड में पर्यवेक्षक की मौजूदगी में समारोह आयोजित कराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:05 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:05 PM (IST)
अशिक्षा दूर कर ही पूरा किया जा सकेगा बाबा साहेब का सपना
अशिक्षा दूर कर ही पूरा किया जा सकेगा बाबा साहेब का सपना

फोटो- 6 बीएएन 15, 16

-परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण की मची रही होड़

- बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाना हमारा कर्तव्य

- उनके बताए मार्गो पर चल कर ही समाज का होगा विकास

जेएनएन, बांका : संविधान निर्माता बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर जिला भर में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। जदयू ने हर प्रखंड में पर्यवेक्षक की मौजूदगी में समारोह आयोजित कराया। बांका में जेल के सामने की प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण की भीड़ रही।

कटोरिया : रंगबाज मोड़ पर स्थापित संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि बाबा साहब दलित, शोषित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग के लिए देशभर में उनकी सराहनीय भूमिका रही है। बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए कृत संकल्प लेना ही हमारा कर्तव्य है। बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चल कर ही समाज का विकास संभव हो सकेगा। बाबा साहब ने अपना सारा जीवन देश में व्याप्त असमानता को दूर करने में लगाया। उस समय उन्होंने कठिनाई का सामना कर देश को समानता पर आधारित विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। साथ ही बाबा साहब ने देश के लोगों को संदेश दिया कि शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो, लेकिन आज भी समाज में शिक्षा का अभाव है। आज शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताएं पदचिह्न पर चल कर देश व समाज का विकास हो सकेगा। मौके पर पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, पूर्व उपप्रमुख बालेश्वर दास, मुखिया प्रतिनिधि उचेश्वर ठाकुर, मंडली यादव, चंदन कुमार आजाद, बजरंगी दास, रुकमणी देवी, नंदलाल दास, पूर्व मुखिया जामुन दास मौजूद थे।

बाराहाट : बाबा साहेब की प्रतिमा पर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, मुखिया भोला पासवान, सरपंच मुकुंद हरिजन, विकास मित्र कैलाश दास, हेमंत दास सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह की अध्यक्षता में परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया ने बाबा साहब के विचारों को जनजन तक पहुंचाने की बात कही। कहा कि बाबा साहब के अथक परिश्रम से भारत का संविधान बना। इस मौके पर खड़हरा मुखिया मुखिया मनीष कुमार, द्वारिका मिश्रा, कपिल राम, बाल्मीकि भगत, रमेश मंडल, नजीर अंसारी, टिकू, अंकित, बाबू, सोना, प्रकाश रावत, आदित्य मिश्रा, बसीम अकरम, दीप नारायण मंडल आदि मौजूद थे। इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

धोरैया : जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद दास, प्रदेश महासचिव परवे•ा आलम, जिला परिषद सदस्य बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि बाबा साहब जब तक जीवित रहे वह दलित पिछड़ों गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। पूर्व मुखिया उमेशचंद्र रजक, बुटेली मंडल, मु. जलील, बिकास भारती, दशरथ चौधरी, उदय कुमार मंडल आदि ने श्रद्धांजलि दिया। प्रतिमा पर बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ हंसनाथ तिवारी, राष्ट्रीय मानव वादी पार्टी के रंजीत रौशन, हूरो रविदास, कमरुल हक, पांचू दास, मु. सौदागर, राजेंद्र प्रसाद दास, उमेश आंबेडकर आदि ने पुष्प अर्पित किया।

रजौन : प्रखंड कार्यालय की आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसमें मुखिया रंजना देवी और प्रवीण कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। जदयू कार्यालय में अमरपुर दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य व पर्यवेक्षक सुजाता वैध ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राघवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अजीत राव, सत्यनारायण सिंह, मनोज दास, प्रमोद सुमन, अंजनी कुमार चौधरी, अशोक पासवान, फुलेश्वर हरिजन, विष्णु देव ठाकुर, दिनेश सिंह मौजूद थे।

शंभुगंज : सोमवार को प्रखंड में कानून के नायक का परिनिर्वाण दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। दर्जनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आइटी भवन में बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ अशोक कुमार सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री सोनू सिंह ने फूल-माला चढ़ाया।

बौंसी : जदयू प्रखंड कार्यालय में आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक प्रमोद सिंह वेल्डन, प्रखंड अध्यक्ष भैरव मंडल, हरि कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, शंभू प्रमाणिक, संतलाल मंडल, भूपाल मंडल, शिवनारायण पातर, निरंजन प्रमाणिक, नरेश रजक, नंदलाल सिंह, मनोहर मांझी, उदेश्वर प्रमाणिक, बालमुकुंद कुशवाहा, शशि भूषण मंडल, सत्यनारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे। एमके पब्लिक स्कूल में निदेशक राजीव कुमार सिंह की अगुआई में मनाई गई। इसमें सोनल कुमारी, ब्युटी कुमारी, इन्द्रेव सिंह, अंकित, गौरव, आदित्य, सोनल, खुशी, आरूषि, नीतीश सहित अन्य छात्र मौजूद थे। कौशल विकास केंद्र एंजेल कंप्यूटर सेंटर में समाजसेवी मदन मेहरा की अध्यक्षता में निदेशक कुमार चंदन ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। काफी संख्या में जुटे छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुमित मिश्रा, गुलाम शमशीर अहमद, रितु मिश्रा, अंजली कुमारी, मीरा कुमारी, प्रीति झा उपस्थित थे।

अमरपुर : परिनिर्वाण दिवस पर प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह की अध्यक्षता में जदयू ने कार्यक्रम किया। इसमें नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, शिशुपाल भारती आदि ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसमें शिव दास, गणेश लाल दास, वशिष्ठ शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील मंडल, जनार्दन मांझी, अनुज कुमर, चंदन पंजियारा, धर्मेंद्र पंजियारा, रानू सिंह चंद्रवंशी, मु नियाज मौजूद थे।

बेलहर : अभाविप संगठन की बेलहर ईकाई सहित कई राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। थाना के समीप स्मारक में कई लोगों ने माल्यार्पण किया। महादलित टोला में भी धूमधाम से मनाई गई। मौके पर भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह, सुशील यादव, अभाविप के उत्तम कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, सिकंदर दास, उदय कुमार, भीम दास, हिमांशु पंडित, कृष्णा कुमार, जितेंद्र कुमार सोनू, विजय दास, टीटू दास, विनोद दास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी