खेल संघ ने दी हरि दा को श्रद्धांजलि

बांका। खेल संघ द्वारा जिला के अन्य विभिन्न खेल एसोसिएशन के सहयोग से खेल-पुरुष विनोद बिहारी सिंह उर्फ हरि दा के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को खेल संघ के अध्यक्ष संजय झा की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:07 AM (IST)
खेल संघ ने दी हरि दा को श्रद्धांजलि
खेल संघ ने दी हरि दा को श्रद्धांजलि

बांका। खेल संघ द्वारा जिला के अन्य विभिन्न खेल एसोसिएशन के सहयोग से खेल-पुरुष विनोद बिहारी सिंह उर्फ हरि दा के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को खेल संघ के अध्यक्ष संजय झा की अध्यक्षता में किया गया। सभी सदस्यों ने बारी-बारी से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला खेल संघ व जिला बॉलीवाल संघ के सचिव शिवनारायण झा, सुबोध झा, जिला बैडमिटन एशोसिएशन के सचिव अम्बर मुखर्जी, जिला कुश्ती संघ के सचिव उपेंद्र सिंह यादव, जिला फुटबॉल के सचिव संजीव सिंहा गुड्डू, प्रमोद सिंह, सुधांशु शेखर, मंटू सिंहा, क्रिकेट के संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, खेलसंघ के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार, मनोज उपाध्याय सहित अन्य थे। वक्ताओं ने कहा कि सही मायने में हरि दा बांका के खेल पुरुष साबित हुए। उन्होंने अपना सारा जीवन खेल को समर्पित कर दिया था। उनके योगदान को बांका कभी नहीं भूल पाएगा।

chat bot
आपका साथी