अभाविप को सुरक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण

बांका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं के आत्म रक्षा एवं आत्मविश्वास के लिए मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:14 PM (IST)
अभाविप को सुरक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण
अभाविप को सुरक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण

बांका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राओं के आत्म रक्षा एवं आत्मविश्वास के लिए मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्राओं को स्वयं सुरक्षा के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें संकट के समय में सुरक्षित होने के टिप्स भी दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम जिला भर के अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर लगाकर आयोजित की जाएगी। संघ भवन में रविवार को नगर अध्यक्ष तृप्ति लाल, विभाग प्रमुख प्रो. बीएन मंडल, विभाग संयोजक संजय यादव, जिला संयोजक नीतीश ¨सह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार से यह कार्यक्रम जिला भर से सभी बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा कस्तूरबा विद्यालय में अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि 29 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयशी ¨सह शामिल होंगी।

chat bot
आपका साथी