जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

विवेकानंद मिशन स्कूल के रामकृष्ण परमहंस लाइब्रेरी में विद्यालय के पदाधिकारी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर समूह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM (IST)
जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित
जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

विवेकानंद मिशन स्कूल के रामकृष्ण परमहंस लाइब्रेरी में विद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर समूह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर शारीरिक योग शिक्षक विमल मिश्रा ने सभी आसन के तरीके, गुण और दोष को बताया। संस्था के निर्देशक डॉ. शम्भू शरण सिंह ने बताया कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम पहचान है। मैंनेजर सुनील कुमार सिंह ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया। शिक्षक विमल मिश्रा, शिक्षक अजय कुमार ने योग को नियमित करने से उत्तम स्वास्थ्य की उपलब्धि तथा मानसिक शक्ति का अनोखा स्त्रोत बताया।

भाजपा नगर मंडल दाउदनगर द्वारा योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग और प्राणायाम कराया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रण ने बताया कि योग संपूर्ण स्वास्थ्य का विज्ञान है। पूर्व नगर अध्यक्ष जय गोविद प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद बसंत कुमार, नगर महामंत्री बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष रामजी मालाकार, मुनमुन प्रसाद, सोहराई मेहता, जितेंद्र प्रसाद, राजू कुमार, रंगलाल मेहता, राम जी प्रसाद, पप्पू गुप्ता, लल्लू प्रसाद शिविर में मौजूद रहे। गोह में कई सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद की ओर से नेहरू युवा प्रखंड परिषद गोह के द्वारा योग कराया गया। एनवाईभी नीरू कुमारी ने बताया कि जीवन मे योग के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी कराया गया। इस मौके पर परिषद के सचिव दिलीप कुमार, ओमप्रकाश कुमार सिंह, शारदा कुमारी, रूबी कुमारी, पिटू कुमार, ओमप्रकाश कुमार, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, सोनी कुमारी सहित कई यूथ उपस्थित थे। इसके अलावा हिदुस्तान विराट संगम तथा सांकृतिक कला मंच के द्वारा भी प्रेमचंद तिवारी के नेतृत्व में योग कराया गया। इस कार्यक्रम में विक्रांत विभव, वेदांत तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए एकल विद्यालय की ओर से भी सभी केंद्रों पर योग कराया गया। संस्था के पदाधिकारी अवधेश नंदन द्विवेदी एवं अनुज कुमार ने बताया कि एकल विद्यालय केंद्र पर आचार्य एवं आचार्या ने योग कराया। अंबा में सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी, गया के कमांडेंट परमजीत सिंह सलारिया के निर्देश पर औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के एसएसबी कैंप कालापहाड़ में कमांडेंट एवं जवानों ने सोमवार को योगाभ्यास किया। भाजपा मंडल कुटुंबा अध्यक्ष परमेश्वर बैठा अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कुटुंबा बुढ़वा महादेव के प्रांगण में योगाभ्यास किया। उपस्थित संतोष सिंह ने संघ गीत के साथ योगाभ्यास प्रारंभ कराया। योगाभ्यास में मंडल मंत्री अरुण सिंह, रोहित कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित प्रसाद, दीपक गुप्ता, उमेश सिंह, अनिल राम, राम जीतराम, अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनुज पांडे, संतोष सिंह समेत अन्य ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी