नियमित करें योग, रहें निरोग

पतंजलि पीठ के द्वारा ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को योग सिखने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ रही। पांच दिवसीय निशुल्क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:47 PM (IST)
नियमित करें योग, रहें निरोग
नियमित करें योग, रहें निरोग

संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगबाद) : पतंजलि पीठ के द्वारा ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को योग सिखने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ रही। पांच दिवसीय निशुल्क योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर में करें योग रहें निरोग से ग्रामीणों को परिचय कराया गया। यौगिक क्रिया की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद आर्य ने योग व प्राणायाम के बारे में बताया। नियमित करने से आप निरोग रहेंगे। तनाव से दूर रहने की सलाह दी गई। कहा गया कि जो लोग बीमारियों से घिर जाते हैं वे योग करते हैं तो ठीक हो जाता है। योग प्राणायाम रोगों से बचाता है। रोगों से मुक्ति दिलाता है। इसे अपनाने से मनुष्य सदा के लिए स्वास्थ्य हो जाते हैं। योग को विज्ञान बताया। कहा कि इससे मानसिक एवं शारीरिक लाभ होता है। क्रोध, तनाव से मुक्ति मिलती है। डॉ. ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि योग अपनाने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोगों का आक्रमण नहीं होते। योग से भरपूर ऑक्सीजन मिलता है। प्रत्येक अंग को ऊर्जा मिलती रहती है। मुख्य आयोजक पन्ना यादव, ग्रामीण नरेश सिंह, विजय साव, झलकदेव सिंह, राजेंद्र कुमार यादव, नासिम जमालु, शौकत खान, असगर खातून, कांति देवी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी