अंचल कार्यालय से गायब मिले कर्मी

डीएम राहुल रंजन महिवाल ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 05:50 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 05:50 PM (IST)
अंचल कार्यालय से गायब मिले कर्मी
अंचल कार्यालय से गायब मिले कर्मी

डीएम राहुल रंजन महिवाल ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मी गायब मिले। कर्मियों को कार्यालय में नहीं देख डीएम आक्रोशित हो गए और सीओ को फटकार लगाई। कार्यालय की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। कहा कि जो कर्मी समय से कार्यालय नहीं आते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। बताया जाता है कि डीएम के निरीक्षण में अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक अमित कुमार भाष्कर, प्रखंड कार्यालय के प्रचारी प्रदूमन राम, पंचायत सचिव दुधेश्वर प्रसाद यादव, कार्यालय सहायक वरूण प्रियदर्शी, बाल विकास परियोजना में महिला पर्यवेक्षिका कामिनी कुमारी, निर्मला कुमारी, बेबी कुमारी एवं गुड़िया गायब मिले। यही हाल मनरेगा कार्यालय की थी। तकनीकी सहायक पंकज कुमार, संतोष कुमार एवं ज्ञांति देवी कार्यालय से गायब थे। डीएम ने सभी कर्मियों का उपस्थिति पंजी पर हाजिरी काट दी है। गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। डीएम ने बताया कि जो कर्मी गायब थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय से कार्यालय आने का हिदायत दिया। कहा कि समय से कार्यालय न आना लापरवाही का द्योतक है। सीओ को कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम के औचक निरीक्षण से हड़कंप रहा। बता दें कि डीएम कार्यालयों का नियमित औचक निरीक्षण करते हैं।

chat bot
आपका साथी