मताधिकार के प्रयोग में पुरुषों से छह फीसद आगे रहीं महिलाएं

औरंगाबाद। सचमुच अब मतदान के प्रति महिला वोटरों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। चौथे चरण में भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा मताधिकार का प्रयोग किया। रफीगंज प्रखंड में भी रिकार्ड 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 70.06 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 63.91 फीसद पुरुषों ने मतदान किया। क रीब छह फीसदी ज्यादा महिला वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM (IST)
मताधिकार के प्रयोग में पुरुषों से छह फीसद आगे रहीं महिलाएं
मताधिकार के प्रयोग में पुरुषों से छह फीसद आगे रहीं महिलाएं

औरंगाबाद। सचमुच अब मतदान के प्रति महिला वोटरों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। चौथे चरण में भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा मताधिकार का प्रयोग किया। रफीगंज प्रखंड में भी रिकार्ड 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 70.06 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 63.91 फीसद पुरुषों ने मतदान किया। क रीब छह फीसदी ज्यादा महिला वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

बता दें कि प्रखंड में कुल 1,04,233 पुरुष मतदाता एवं 92,589 महिला एवं छह थर्ड जेंडर के वोटर हैं। इसमें 64,874 महिलाओं ने वोट डाले। वहीं, 66,622 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इधर, पहली बार मतदान करने में युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। पहली बार मतदान कर काफी उत्साहित दिखीं। मतदान केंद्र संख्या 121 मध्य विद्यालय भदवां में पहली बार मतदान करने आए नव युवक एवं नव युवतियां काफी उत्साहित दिखे। वोट देने आई शालू कुमारी, मनीषा कुमारी, नंदिनी कुमारी, पल्लवी कुमारी व शालिनी कुमारी कतार में मतदान के लिए खड़ी थीं। पूछने पर बताया कि लोकतंत्र में मतदान ही हमारा अधिकार है। अच्छे लोगों का चुनाव होने पर ही पंचायत एवं गांव का विकास होगा। हमलोग पहली बार मतदान कर काफी खुश हैं। मतदान के लिए सुबह से ही कतार में लगने लगे मतदाता

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में रफीगंज प्रखंड में चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण हुआ। मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध हो गए। सुबह 6.30 बजे मतदान केंद्र संख्या 135 मध्य विद्यालय खड़वां में महिला एवं पुरुषों की लंबी कतार देखी गयी। मतदाताओं ने कहा, लोकतंत्र में मतदान ही असल आहुति है। बता दें कि वोटिग के लिए सुबह से ही महिलाएं पहले मतदान उसके बाद जलपान की बात कह सबसे पहले मतदान देने बूथ पर पहुंच गईं। आरती देवी व अंजिता बताती हैं कि पहले मतदान कर लें। उसके बाद जलपान की तैयारी होगी।

chat bot
आपका साथी