साजिश के तहत सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब गांव में एक नवंबर को अपराधियों ने सुमन पटेल की पत्नी रिकी देवी की हत्या कर दी थी। हत्या के समय पति घर में मौजूद नहीं था। हत्या के बाद से एएसपी राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी हत्यारों की पहचान एवं गिरफ्तारी में लगे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:31 PM (IST)
साजिश के तहत सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
साजिश के तहत सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब गांव में एक नवंबर को अपराधियों ने सुमन पटेल की पत्नी रिकी देवी की हत्या कर दी थी। हत्या के समय पति घर में मौजूद नहीं था। हत्या के बाद से एएसपी राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी हत्यारों की पहचान एवं गिरफ्तारी में लगे थे। मामले में रिकी के भाई आदित्य राज के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शनिवार को बताया कि रिकी की हत्या उसके पति सुमन पटेल ने साजिश के तहत कराई थी। भरूब गांव निवासी अपराधी सिकंदर यादव को हत्या की सुपारी दी था। हत्या में सुमन की मां लालवती कुंवर भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि सुमन रेलवे में सहायक लोको पायलट है। बंगाल में ड्यूटी पर तैनात है। पत्नी से उसका हमेशा विवाद होता था, जिस कारण हत्या करा दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों की पहचान कर ली है। पति की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। नौकरी के बाद दूसरी शादी करना चाहता था सुमन

सुमन पटेल की शादी 2016 में हुई थी। 2018 में रेलवे में नौकरी लगी। सहायक लोको पायलट बनने के बाद दूसरी शादी करने का मन बनाया। 2019 से पत्नी से झगड़ा प्रारंभ हुआ। कई बार सामाजिक स्तर पर समझौता कराया गया परंतु सुमन नहीं माना। नशा का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा

पुलिस के समक्ष सुमन ने बताया कि वह नशा करता था तो पत्नी विरोध करती थी। सिगरेट पीने पर जोर से चिल्लाने लगती थी। कई बार मना किया परंतु नहीं मानी। वह बात-बात पर झगड़ा करते रहती थी। मां को हमेशा गाली देते रहती थी जिस कारण मैंने साजिश के तहत उसकी हत्या कराई थी। हत्या के समय सुमन ड्यूटी पर था। सुमन ने बताया कि उसे लग रहा था कि उसके ऊपर कोई शक नहीं कर करेगा। बता दें कि एक नवंबर की रात अपराधियों ने रिकी देवी की सोये अवस्था में गला दबाकर हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी