गोवंश की रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा

औरंगाबाद। मदनपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय संगठन सैल्यूट तिरंगा बिहार की एक सभा आयोजित की गई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र ने गोवंश को भारत की कृषि का मूलाधार बताते हुए कहा कि भारतीय गोवंश भारत के अर्थतंत्र का एक बृहद अर्थशास्त्र है। इसलिए भारत के अर्थतंत्र को सु²ढ़ करना है तो गोवंश की रक्षा के लिए हमें संकल्प लेकर आगे आना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:12 PM (IST)
गोवंश की रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा
गोवंश की रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा

औरंगाबाद। मदनपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय संगठन सैल्यूट तिरंगा बिहार की एक सभा आयोजित की गई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र ने गोवंश को भारत की कृषि का मूलाधार बताते हुए कहा कि भारतीय गोवंश भारत के अर्थतंत्र का एक बृहद अर्थशास्त्र है। इसलिए भारत के अर्थतंत्र को सु²ढ़ करना है तो गोवंश की रक्षा के लिए हमें संकल्प लेकर आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरु के सिंहासन पर आरूढ़ करने के लिए सैल्यूट तिरंगा भगवान श्रीकृष्ण का पांचजन्य है। इसी पांचजन्य से भारत की धरती पर शंखनाद होगा। भारत को भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नूतन भारत के निर्माण का सपना पूर्ण करने के लिए सैल्यूट तिरंगा मनसा, वाचा, कर्मणा व राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित है।

प्रदेश संरक्षक जितेंद्र सिंह ने सैल्यूट तिरंगा को बिहार के ग्राम स्तर तक पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया। प्रमोद कुमार मिश्र का स्वागत प्रदेश मंत्री राणा आशुतोष कुमार सिह, शिव गुरु परिवार की साधिका एवं समाजसेविका दुर्गा देवी एवं करणी सेना के उपेंद्र सिंह ने किया। करणी सेना मदनपुर प्रखंड के संतोष सिंह ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर दयानंद मांझी, जयराम सिंह, उपेंद्र सिंह, राजू सिंह, राजन कुमार, अमन कुमार, रवि शंकर सिंह, निशांत सिंह, अनिल ठकराल, राम पुकार सिंह, प्रो. दीपू प्रसाद, मिथिलेश कुमार, वकील राम, श्यामलायक सिंह, राहुल कुमार, शैलेश कुमार सिंह, बालेश्वर राम, सीताराम दास, पिटू मांझी, रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी