दाउदनगर शहर के बड़े इलाके में जलजमाव, 200 घर प्रभावित

औरंगाबाद। दाउदनगर शहर में मौला बाग का एक बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है। जलजमाव के कारण बड़ा क्षेत्र डूब गया है। करीब 500 बीघा का रकबा जलमग्न है। 200 घर इससे बुरी तरह प्रभावित हैं जहां आना-जाना मुश्किल है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:03 PM (IST)
दाउदनगर शहर के बड़े इलाके में जलजमाव, 200 घर प्रभावित
दाउदनगर शहर के बड़े इलाके में जलजमाव, 200 घर प्रभावित

औरंगाबाद। दाउदनगर शहर में मौला बाग का एक बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है। जलजमाव के कारण बड़ा क्षेत्र डूब गया है। करीब 500 बीघा का रकबा जलमग्न है। 200 घर इससे बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां आना-जाना मुश्किल है। जनप्रतिनिधियों को कभी इसकी चिता नहीं रही और न ही इस डूब क्षेत्र को उबारने का कोई प्रयास किया गया। मौलाबाग से बारुण जाने वाली नहर सड़क की पश्चिम ओर मुख्य पथ दाउदनगर बाजार-भखरुआं के दक्षिण का इलाका प्रभावित है। मासूम शाह का मजार यहीं है, वह भी डूब गया है। इस इलाके में कोचिंग भी है, जहां बच्चे पढ़ने आते हैं। मजार में कई धर्मावलंबी आते हैं। काफी घरों में जाने के लिए लोगों को पानी से गुजरना पड़ता है। मोहल्ला के नागरिक सत्येंद्र कुमार सिंह, चितरंजन सिंह उर्फ लीडर, सुनील तांती, सुरेंद्र पाल उर्फ सुखाड़ी ने मिलकर नया रास्ता निकाला। सब ने अपने खर्च पर रास्ता को ऊंचा किया ताकि पानी में भीग कर घरों में न जाना पड़े। बताया कि करीब 40 ट्रेलर अभी तक मिट्टी और बालू गिरा चुके हैं। पटना मुख्य नहर के पश्चिम का इलाका पूरी तरह डूबा हुआ है। बाढ़ के पानी के कारण यह स्थिति बनी है। नहर के तटबंध के बगल बने साइफन से नीचे नहर के पश्चिमी हिस्से में जमने वाला पानी नहर के नीचे से नहरपार होकर पूर्व दिशा में चला जाता था और वह आगे की ओर बह जाता था। भखरुआं में इस इलाके में नए मकान बनने के कारण साइफन से बहने वाला पानी का रास्ता बंद हो गया। नतीजा अब जलजमाव का स्तर बरसात और उसके बाद के दिनों में ऊंचा हो जाता है। जिससे क्षेत्र और डूब जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अपने स्तर पर यह प्रयास कर घर तक रास्ता बना कर आने जाने का मार्ग सुगम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी