शहर के यमुनानगर मोहल्ले के 100 घरों में घुसा बारिश का पानी

औरंगाबाद। लगातार हो रही बारिश से शहर के यमुनानगर में पानी भर गया है। करीब 100 घरो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:14 AM (IST)
शहर के यमुनानगर मोहल्ले के 100 घरों में घुसा बारिश का पानी
शहर के यमुनानगर मोहल्ले के 100 घरों में घुसा बारिश का पानी

औरंगाबाद। लगातार हो रही बारिश से शहर के यमुनानगर में पानी भर गया है। करीब 100 घरों का आवागमन बंद हो गया है। सड़क एवं गलियों में पानी भर जाने घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार की रात मूसलाधार बारिश हुई जिसके बाद इस इलाके में पानी भर गया है। यमुनानगर औरंगाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर-27 का इलाका है। गलियों में तीन से चार फीट पानी बह रहा है। स्थिति यह है कि नागरिक अपने घरों में कैद हैं। संतन पाठक, संतोष कुमार गुप्ता, सूबेदार यादव, बिनोद यादव एवं मोहन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण हसौली एवं रावल बिगहा आहर में पानी भर गया है। आहर में पानी भर जाने के कारण ओवरफ्लो से यमुनानगर में पानी भर गया है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नागरिकों ने बताया कि सुबह में डीएम, एसडीओ, नगर परिषद के अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दिया परंतु अब तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। घर में बच्चे कैद हैं। गलियों में पानी भर गया जिस कारण नागरिकों को लग रहा है कि कहीं बच्चे पानी में खेलने निकलें और डूब न जाएं। नागरिक बिदेश्वर यादव एवं दिनेश यादव ने बताया कि नगर परिषद को नागरिकों की समस्या से कोई मतलब नहीं है। जब भी दो-तीन दिनों तक बारिश होती है यमुनानगर में पानी भर जाता है। जब तक नप के द्वारा पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाएगी, बारिश के मौसम में जीना मुश्किल होगा। नगर परिषद के अध्यक्ष उदय गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर से जलजमाव की सूचना मिली है। जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। वैसे समस्या के स्थायी समाधान में लगे हैं। नाली-गली की योजना ली गई है। कुछ योजना में काम भी लगा है। उन्होंने स्वीकार किया कि लगातार हो रही बारिश के कारण थोड़ी परेशानी बढ़ी है।

chat bot
आपका साथी