वाहन ने दो सहोदर भाइयों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

थाना क्षेत्र के अमरपुरा निवासी धनंजय कुमार शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में उनका भाई जख्मी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:02 PM (IST)
वाहन ने दो सहोदर भाइयों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
वाहन ने दो सहोदर भाइयों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

ओबरा। थाना क्षेत्र के अमरपुरा निवासी धनंजय कुमार शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में उनका भाई शत्रुघ्न कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। धनंजय ओबरा थाने के अमरपुरा निवासी रामेश्वर मेहता का पुत्र है। शुक्रवार की रात मजदूरी कर अपने भाई के साथ बाइक से औरंगाबाद की तरफ से आ रहा था।

बताया जाता है कि जैसे ही शंकरपुर ओवरब्रिज के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने दोनों को कुचल दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पहले स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने देखने के बाद धनंजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। शत्रुघ्न की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद वाहन चालक फरार होने में सफल रहा। शनिवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

इधर, मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर एनएच 139 को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही जम्होर व ओबरा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा राशि मिलने के बाद जाम हटाने पर सहमत हुए। जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार व ओबरा प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति शंकर ने कहा कि सीओ को सूचना दी गई है। उनके आने पर सरकार द्वारा जो आपदा के तहत मिलने वाली राशि है, उसका चेक निर्गत कराया जाएगा। बीडीओ राजू कुमार ने भी लोगों को समझाया। ग्रामीणों का कहना था कि सीओ घटना स्थल पर आए और विचार विमर्श करें। सीओ कुमारी अनुकंपा ने घटनास्थल पर लोगों समझाया और कहा कि इसे चेक निर्गत करने की करवाई की जाएगी। उधर मृतक की माता देवमतिया देवी और पिता रामेश्वर मेहता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

chat bot
आपका साथी