पंचायत चुनाव को लेकर कोषांगों का किया गया गठन

औरंगाबाद। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए दाउदनगर प्रखंड में विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान ने विभिन्न कोषांगों के गठन की सूची जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:57 PM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर कोषांगों का किया गया गठन
पंचायत चुनाव को लेकर कोषांगों का किया गया गठन

औरंगाबाद। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए दाउदनगर प्रखंड में विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान ने विभिन्न कोषांगों के गठन की सूची जारी कर दी है। उन्होंने सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को अपने अपने कोषांग के कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करने का आदेश दिया है। 14 प्रकार के कोषांगों का गठन किया गया है।

निर्वाचन कोषांग के वरीय पदाधिकारी स्वयं बीडीओ हैं। प्रभारी पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार साहू को बनाया गया है। सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी विजय कुमार अंचल अधिकारी हैं। प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा को बनाया गया है। नामांकन कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अंचल अधिकारी विजय कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा निर्भय कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मनोज साव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, कनीय अभियंता मनरेगा धीरेंद्र कुमार आजाद, कृषि पदाधिकारी विजय रजक, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज प्रभाकर एवं अशोक कुमार सिंह बनाए गए हैं। कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार रजक बनाए गए हैं। वाहन कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को, विधि व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मनरेगा के कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार आजाद को, मतपत्र कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार और प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज प्रभाकर को बनाया गया है। मीडिया सह नियंत्रण कक्ष कोषांग के वरीय पदाधिकारी सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी और प्रभारी पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिका मीरा रंजन को बनाया गया है। हेल्प डेस्क कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार साव बनाए गए हैं।

ईवीएम सह प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार बनाए गए हैं। प्रेक्षक कोषांग एवं मत पेटिका कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज प्रभाकर को बनाया गया है। निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार साव बनाए गए हैं। ईवीएम, मतपेटिया का प्रभार सीओ को:

ईवीएम, मतपेटिका संग्रहण एवं मतगणना कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी विजय कुमार सीओ, प्रतिभा कुमारी सीडीपीओ, मनोज कुमार साव, अनुज कुमार, निर्भय कुमार सिन्हा, राजीव रंजन सिंहा, धीरेंद्र कुमार आजाद, विजय रजक, अशोक कुमार और मनोज प्रभाकर एवं विकास कुमार को बनाया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेंद्र पासवान ने जारी आदेश में कहा है कि उपयुक्त प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी तत्काल प्रखंड कार्यालय में योगदान देकर प्रतिनियुक्त कोषांग में कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

chat bot
आपका साथी