टीकाकरण केंद्र पर दो गज की दूरी नहीं जरूरी!

समय दोपहर 12 बजे। स्थान सदर अस्पताल स्थित कोरोना जांच काउंटर। यहां दो गज की दूरी नहीं जरूरी जैसे हालात हैं। कर्मी भी शारीरिक दूरी पालन कराने और मास्क पहनने के लिए नहीं कहते। अगर ऐसी स्थिति रही तो हालात बेकाबू हो जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:38 PM (IST)
टीकाकरण केंद्र पर दो गज की दूरी नहीं जरूरी!
टीकाकरण केंद्र पर दो गज की दूरी नहीं जरूरी!

औरंगाबाद। समय दोपहर 12 बजे। स्थान : सदर अस्पताल स्थित कोरोना जांच काउंटर। यहां दो गज की दूरी जरूरी नहीं जैसे हालात थे। हर व्यक्ति एक दूसरे से सटकर कोरोना की जांच करा रहा था। जांच काउंटर पर भी बैठने की व्यवस्था है न ही सुरक्षा के लिए कर्मी तैनात हैं। जो कोरोना से संक्रमित नहीं हैं, यहां आकर संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या घटने की बजाय बढ़ेगा। इससे पहले की कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी न हो, प्रशासन को सचेत होने की जरूरत है। स्थिति यही रही तो हालात और बद से बदतर हो जाएंगे। काउंटर पर होता रहा शोर-शराबा

समय : 12 : 30 बजे। स्थान : सदर अस्पताल जांच केंद्र। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसकी हर दिन धज्जियां उड़ रही है। लोग न मास्क का उपयोग कर रहे हैं न शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। सोमवार को काउंटर पर भीड़ से शोर शराबा होता रहा। भीड़ में शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था न अधिकांश लोग मास्क लगाए थे। बताया गया कि भीड़ में रहे लोगों में कुछ की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में जो लोग पॉजिटिव पाए गए वे भीड़ में कितनों के संपर्क में आए होंगे। काउंटर पर बैठे कर्मी भी भीड़ को शारीरिक दूरी का पालन करने की बात कह रहे थे और न ही मास्क लगाने की। प्रचार-प्रचार और माइकिग से हर दिन किया जा रहा जागरूक

दोपहर 1 : 20 बजे। स्थान : सब्जी बाजार। यहां तो हालात बिल्कुल खराब है। लोग मास्क भी पहने हैं तो किसी की नाक नहीं ढंकी, तो कोई एक कान में ही टांग कर चल रहा। दुकानदार दुकानों में न के बराबर मास्क का प्रयोग कर रहे थे। अभी शहर की जो हालात है, वह बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। सभी नियम-कायदे कागजों में ज्यादा दिखते हैं, धरातल पर न के बराबर है। ---------------------

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। शारीरिक दूरी का पालन करना है। हाथ को हर समय साबुन से साफ करते रहना है। कोशिश रहे कि भीड़ न लगाएं। उम्र 45 वर्ष या अधिक है तो टीका जरूर लें।

डॉ. कुमार मनोज, डीपीएम

chat bot
आपका साथी