चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शुक्रवार की रात दो चोर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर एक चोर भाग निकला। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जीटी रोड कनबेरी बिगहा से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। शक होने पर रोकना चाहा तो बाइक मोड़कर भागने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:51 PM (IST)
चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शुक्रवार की रात दो चोर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर एक चोर भाग निकला। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जीटी रोड कनबेरी बिगहा से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। शक होने पर रोकना चाहा तो बाइक मोड़कर भागने लगे।

पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए दो चोर को पकड़ लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा पंकज कुमार यादव एवं धर्मेंद्र कुमार यादव देव थाना क्षेत्र के प्राण बिगहा गांव का निवासी है। दोनों के साथ रहा तीसरा चोर मदनपुर थाना क्षेत्र के मुढ़गढ़ा गांव निवासी छोटू कुमार फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के पास बीआर02एटी-7027 बाइक बरामद हुई है। बाइक का कागजात नहीं था। पूछने पर दोनों ने बताया कि चोरी की बाइक है। बाइक चोरी कर बेचते हैं। चोरी की बाइक से औरंगाबाद से घर जा रहे थे कि पुलिस गश्ती को देखकर भागने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दारोगा देवनंदन पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार छोटू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी

औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के डा. वसीम के सामने की गली से चोरों ने शुक्रवार को बाइक चुरा लिया है। चोरी की प्राथमिकी पुरानी काजी मोहल्ला मो. रेयाजुद्दीन ने शनिवार को दर्ज कराया है। अपने बयान में कहा है कि मैं अपनी बजाज बाइक बीआर26जे-3461 डा. वसीम के सामने गली में खड़ा किया था। चोरों ने चुरा लिया। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तहकीकात कर रही है।

chat bot
आपका साथी