बाइक की सर्विंसिग करा रहे दो युवकों की पिटाई

गोह पैक्स अध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मारपीट की घटना हो रही है। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है कि दूसरी घटना हो जाती है। रविवार को गोह थाना मुख्यालय में मारपीट की घटना घटी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:38 PM (IST)
बाइक की सर्विंसिग करा 
रहे दो युवकों की पिटाई
बाइक की सर्विंसिग करा रहे दो युवकों की पिटाई

गोह पैक्स अध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मारपीट की घटना हो रही है। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है कि दूसरी घटना हो जाती है। रविवार को गोह थाना मुख्यालय में मारपीट की घटना घटी। गोह निवासी चिटू यादव (22 वर्ष) एवं रामानंद पासवान (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया। घायल चिटू की हालत गंभीर है। चिकित्सक ने चिटू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों ने बताया कि हम दोनों पशु मेला के पास अपनी बाइक की सर्विसिग करा रहे थे तभी कुछ युवक आ धमके। बिना कुछ कहे मारपीट करना शुरू कर दिया। दोनों को पीटकर चलते बने। गोह के प्रभारी थानाध्यक्ष मानधेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि घायल चिटू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरेया गांव निवासी सोनू कुमार, अमरेंद्र कुमार, विशाल सिंह, राहुल सिंह एवं गोह के वीर बहादुर सिंह सहित को आरोपित किया है। उक्त लोगों पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में कांड दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। आरोपित बने ग्रामीणों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि गुरुवार रात हुई पैक्स अध्यक्ष मुकेश पांडेय के समर्थकों द्वारा निकाली गई विजयी जुलूस में मारपीट की घटना हुई थी। तब से अबतक लगातार मारपीट की घटना हो रही है। गोह में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने उपहारा, पौथु, हसपुरा एवं खुदवां थाने की पुलिस को अलर्ट मोड में रखा है।

chat bot
आपका साथी