आवास के नाम पर झांसा देते दो जालसाज गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

आवास का पैसा दिलाने के नाम पर झांसा देकर पैसा ट्रांसफर करने के आरोप में दाउदनगर पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:07 PM (IST)
आवास के नाम पर झांसा देते दो जालसाज गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
आवास के नाम पर झांसा देते दो जालसाज गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

आवास का पैसा दिलाने के नाम पर झांसा देकर पैसा ट्रांसफर करने के आरोप में दाउदनगर पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध गांव निवासी सूरज राय एवं धनछोली निवासी पप्पू कुमार शामिल हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविद कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार युवकों द्वारा अमृत बिगहा निवासी रीता देवी नामक महिला को झांसा देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास एवं राशन कार्ड बनाने के नाम पर धोखे से महिला का आधार नंबर लिक कर बायोमीट्रिक मोरफो डिवाइस पर ले लिया गया। करीब 2000 महिलाओं के अकाउंट से ट्रांजेक्शन भी कर लिया गया। लेकिन, अभी किसी महिला के खाता से पैसे का ट्रांजेक्शन क्लियर नहीं हुआ था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। तो उसने चुपके से पे व‌र्ल्ड अकाउंट से पैसा महिला के खाते में वापस कर दिया। यानी ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया अनक्लियर तक ही रह सकी। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों के पास से तीन मोबाइल एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, एक मोरफो डिवाइस व एक बाइक जब्त की गई है। साइबर क्राइम के तहत दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक जालसाज है. जो बस्ती में जाकर कम पढ़े-लिखे लोगों को आवास एवं राशन कार्ड बनाने के नाम पर अपने जाल में फंसा लेते है एवं उनका आधार नंबर व बायोमीट्रिक लेकर उन्हें अपनी जालसाजी का शिकार बना लेते है और खाते से पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। दाउदनगर थाना क्षेत्र में पहले ही प्रयास में दोनों युवक पकड़े गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोरफो डिवाइस के संबंध में गिरफ्तार युवकों द्वारा बताया गया, उसे उन लोगों ने खरीदा था।

chat bot
आपका साथी