मदनपुर में खाद की किल्लत से किसानों में मचा हाहाकार

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड में खाद की किल्लत होने से किसानों के बीच हाहाकार मचा है। धान की रोपनी करने के बाद खाद की अतिआवश्यकता है। परंतु खाद समय पर नहीं मिलने से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। खाद लेने को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र पर इस कड़ी धूप में भी किसानों की भीड़ उमड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 10:13 PM (IST)
मदनपुर में खाद की किल्लत से किसानों में मचा हाहाकार
मदनपुर में खाद की किल्लत से किसानों में मचा हाहाकार

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड में खाद की किल्लत होने से किसानों के बीच हाहाकार मचा है। धान की रोपनी करने के बाद खाद की अतिआवश्यकता है। परंतु खाद समय पर नहीं मिलने से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। खाद लेने को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र पर इस कड़ी धूप में भी किसानों की भीड़ उमड़ रही है।

लोहरसी गांव से पहुंचे किसान कृष्णदेव यादव, महाराज की माया देवी, राजा बिगहा की सोनी देवी, पितम्बरा की सविता देवी, सैलवां के कमलेश सिंह, थवई के नरेश सिंह, देवी बिगहा के विनय सिंह, सैलवां के मुंशी ठाकुर ने बताया कि हम सभी रोज आकर दिन भर लाइन में खड़े रहते हैं। पास मशीन काम नहीं करने का बहाना बनाया जाता है। किसानों ने पास मशीन से वितरण न कर सिर्फ आधार कार्ड से ही खाद वितरण करने की मांग की है। कहा कि पास मशीन से खाद लेने की प्रक्रिया में काफी समय लगता है। या तो और अतिरिक्त पाश मशीन की व्यवस्था कराई जाए। जिससे अधिक किसानों को खाद समय पर मिल सके। किसानों ने खाद का आवंटन बढ़ाने एवं वितरण प्रक्रिया में गति तेज करने की मांग की है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि सर्वर परेशानी को लेकर समस्या बनी हुई है। यह सहकारिता समिति का मामला है। उसी के अनुसार काम किया जाएगा। अभी स्टाक में 1,200 से ऊपर यूरिया की बोरी है। सिस्टम के तहत सभी किसानों को खाद मिल रही है। इसके अलावा किसानों की सुविधा को लेकर दधपी, महुआईन एवं मदनपुर में खाद को लेकर लाइसेंस दिया गया है। यहां से भी खाद मिलेगी।

chat bot
आपका साथी