शहर का घर छोड़ चले गए थे गांव, चोरों ने उड़ाए 3.50 लाख के जेवरात

नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णनगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। जो लोग घर छोड़ अपने गांव जाते हैं चोर उनके घर को निशाना बनाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:03 PM (IST)
शहर का घर छोड़ चले गए थे गांव, चोरों ने उड़ाए 3.50 लाख के जेवरात
शहर का घर छोड़ चले गए थे गांव, चोरों ने उड़ाए 3.50 लाख के जेवरात

नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णनगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। जो लोग घर छोड़ अपने गांव जाते हैं, चोर उनके घर को निशाना बनाता है। शनिवार की रात चोरों ने वार्ड नंबर-08 के माध्यमिक शिक्षक संघ वाली गली में दो घरों को निशाना बना लिया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर प्रमोद कुमार के घर में प्रवेश किया। पहले मकान मालिक प्रमोद और फिर किरायेदार अजीत सिंह के घर से जेवरात चोरी की। अजीत के घर चोरों ने करीब दो लाख रुपये का जेवरात उड़ाया है। प्रमोद ने बताया कि दोनों घरों से करीब 3.50 लाख रुपये का जेवरात की चोरी की गई है। चोरी गए जेवरात में सोने की चेन, कनबाली, मंगलसूत्र, अंगूठी एवं अन्य सामान है। प्रमोद हसपुरा थाना क्षेत्र के ईटवां गांव निवासी हैं। सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाना पुलिस को प्रमोद ने बताया कि चोरों ने घर का आठ ताला तोड़कर चोरी की है। चोरों ने मुख्य दरवाजा के अलावा, दो दरवाजा, आलमीरा, ट्रंक (बड़ा बक्शा) एवं छोटे बक्शा का ताला तोड़कर जेवरात चुराए हैं। जेवरात के अलावा चोरों ने कोई अन्य सामान नहीं चुराया है। बताया जाता है कि कोरोना काल में दोनों अपने गांव चले गए थे। घर में कोई नहीं था, जिस कारण चोरों ने आराम से चोरी की। हद यह कि प्रमोद का घर मोहल्ला के बीच में है और घनी आबादी है बावजूद चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इस दौरान आराम से आठ ताला तोड़े परंतु किसी पड़ोसी की नींद नहीं खुली। सुबह में लोगों ने गेट खुला पाया तो सूचना मकान मालिक को फोन से सूचना दी। शहर के नागरिक पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं।

प्रभारी थानाध्यक्ष धंनजय कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की पहचान की जा रही है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले चोरों ने ब्रह्मर्षि चौक के पास स्थित शिक्षक रामविलास शर्मा के घर से करीब छह लाख के जेवरात एवं अन्य सामान चुरा लिए थे। वे भी घर में ताला बंद कर शादी समारोह में गए थे। इसके पहले कई घरों में चोरी की घटना हुई है।

chat bot
आपका साथी