विद्युत विभाग का नकली जेई बनकर ठग रहा था पैसा, गिरफ्तार

औरंगाबाद। विद्युत अवर प्रमंडल रफीगंज के सहायक विद्युत अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने रविवार को नकली रसीद रखकर धोखाधड़ी करने के आरोप में विद्युत विभाग के नकली जेई आदित्य कुमार को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। उक्त नकली जेई हसपुरा थाना के हबसपुर गांव निवासी जनार्दन यादव का पुत्र आदित्य कुमार है। सहायक विद्युत अभियंता ने नकली जेई के विरुद्ध सरकारी दस्तावेज का नकली प्रति रखने धोखाधड़ी एवं ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि महाराजगंज गली स्थित संजय कुमार के आटा चक्की मिल। जिसका उपभोक्ता संख्या आरएफजे-3504 है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 06:42 PM (IST)
विद्युत विभाग का नकली जेई बनकर ठग रहा था पैसा, गिरफ्तार
विद्युत विभाग का नकली जेई बनकर ठग रहा था पैसा, गिरफ्तार

औरंगाबाद। विद्युत अवर प्रमंडल रफीगंज के सहायक विद्युत अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने रविवार को नकली रसीद रखकर धोखाधड़ी करने के आरोप में विद्युत विभाग के नकली जेई आदित्य कुमार को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। उक्त नकली जेई हसपुरा थाना के हबसपुर गांव निवासी जनार्दन यादव का पुत्र आदित्य कुमार है। सहायक विद्युत अभियंता ने नकली जेई के विरुद्ध सरकारी दस्तावेज का नकली प्रति रखने, धोखाधड़ी एवं ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि महाराजगंज गली स्थित संजय कुमार के आटा चक्की मिल। जिसका उपभोक्ता संख्या आरएफजे-3504 है। उक्त उपभोक्ता के पास पहुंचकर आदित्य ने अपने आप को साऊथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का कनीय विद्युत अभियंता बताया। उसके बाद उपभोक्ता को 3743 रुपये का रसीद थमा दिया। जब उपभोक्ता संजय कुमार को कुछ शंका हुई तो उसने बिजली विभाग को फोन किया। तब अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय से कोई कर्मी वहां नहीं गया है। उक्त जेई को वहीं पर रोककर रखें। हमलोग शीघ्र पहुंच रहे है। इधर सूचना मिलते ही सहायक विद्युत अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह एवं दीपक कुमार भारती मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को अपने कब्जे में लिया। फिर पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर नकली जेई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकली कटा हुआ रसीद। उसपर 3743 रुपये अंकित था। साथ ही विभाग का लगभग 96 सादा रसीद बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी