तालिमी मरकज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड के शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के शिक्षकों ने अपने संघ के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:39 PM (IST)
तालिमी मरकज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
तालिमी मरकज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड के शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के शिक्षकों ने अपने संघ के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मानदेय बढ़ाने की मांग की। शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन रजक ने कहा कि सरकार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज के शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। अबतक शिक्षकों को संतोषजनक मानदेय नहीं मिला है। डीएलएड का प्रशिक्षण नहीं कराया गया है। विद्यालय में समायोजन नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि कई तरह की समस्याओं से हमलोग जूझ रहे हैं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि समय रहते मानदेय संतोषजनक नहीं किया गया तो पटना में आंदोलन किया जाएगा। वीरेंद्र कुमार, बैजनाथ प्रसाद, शाह फैजल, गुलजार अहमद, मीना खातून, मंजू कुमारी, लीलावती कुमारी, विनोद मांझी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी