उद्यान महोत्सव में अंबा की फूलगोभी व मदनपुर के अमरूद को राज्य स्तरीय पुरस्कार

बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव सह प्रतियोगिता में औरंगाबाद जिले का प्रदर्शन उम्दा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:00 PM (IST)
उद्यान महोत्सव में अंबा की फूलगोभी व मदनपुर के अमरूद को राज्य स्तरीय पुरस्कार
उद्यान महोत्सव में अंबा की फूलगोभी व मदनपुर के अमरूद को राज्य स्तरीय पुरस्कार

अंबा (औरंगाबाद)। बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव सह प्रतियोगिता में औरंगाबाद जिला का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार महोत्सव का आयोजन देश रत्न उद्यान पटना में किया गया। कृषि मंत्री एवं एग्रीकल्चर डायरेक्टर नंदकिशोर ने अपने संबोधन में नई टेक्नोलॉजी से खेती करने की बातें कही। कहा कि परंपरागत खेती की अपेक्षा औषधीय फसल लगाने में कम लागत से उत्पादन का अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरकरार रखने के लिए स्वायल टेस्ट व जैविक खेती पर जोर दिया। किसानों को खेती करने की आधुनिक विधियां बताई गई। उद्यान मेला में जिले के ब्रजकिशोर मेहता व वीरेन्द्र मेहता समेत विभिन्न प्रखंडों के अलावे पूरे प्रदेश के किसान अपने उत्पादित वस्तुएं लेकर पहुंचे थे। डीएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि चिल्हकी बिगहा के स्ट्राबेरी उद्यान महोत्सव में आकर्षक दिख रहा था। बताया कि इस दौरान अंबा, कुटुंबा प्रखंड के चिल्हकी बिगहा गांव निवासी परशुराम मेहता का फूलगोभी बिहार में प्रथम व मिर्चा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मदनपुर प्रखंड के चंदौली गांव निवासी अविनाश कुमार को अमरूद में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। विदित हो कि चिल्हकी बिगहा औषधीय कृषि के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उक्त गांव में स्ट्राबेरी, ब्रोकली, फूलगोभी, शिमला मिर्च, बेबीकार्न से लेकर विभिन्न तरह की फसले उगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा चिल्हकी बिगहा को कृषि के क्षेत्र में आदर्श गांव घोषित किया गया है। फसल देखने के लिए जिला प्रशासन से लेकर न्यायिक पदाधिकारी व राज्यस्तरीय अधिकारियों किसानों के साथ हीं सूबे के सीएम नीतीश कुमार भी वहां तक पहुंच चुके है। फूलगोभी उत्पादक को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित होने पर प्रखंड वासियों में हर्ष है। प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि चिल्हकी बिगहा में कृषि से जुड़ी सभी मशीनरी व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार को लिखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी