गेट स्कूल मैदान नहीं बन सका स्टेडियम

अनुग्रह इंटर स्कूल मैदान (गेट स्कूल मैदान) की स्थिति ठीक नहीं है। बारिश होने पर तालाब झील में तब्दील हो जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 04:57 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 04:57 PM (IST)
गेट स्कूल मैदान नहीं बन सका स्टेडियम
गेट स्कूल मैदान नहीं बन सका स्टेडियम

अनुग्रह इंटर स्कूल मैदान (गेट स्कूल मैदान) की स्थिति ठीक नहीं है। बारिश होने पर तालाब झील में तब्दील हो जाता है। इसी मैदान में प्रतिदिन सांसद सुशील कुमार सिंह एवं गणमान्य नागरिक टहलने आते हैं। सांसद के ऐच्छिक निधि से पैदल पथ का निर्माण हुआ है। मैदान का समतलीकरण नहीं हो पाया है। मैदान के जीर्णोद्धार की जरूरत है।

इस मैदान में क्रिकेट तो छोड़िए फुटबॉल भी खिलाड़ी नहीं खेल पाते हैं। बारिश होने पर नागरिक टहलने में भी आते हैं। मैदान में पानी भर जाने पर नागरिक सड़क पर टहलने को मजबूर होते हैं। स्थिति यह है कि हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गेट स्कूल को स्टेडियम बनाने की योजना थी। कार्य प्रारंभ किया गया था। दो तरफ से सीढ़ी का निर्माण कराया गया था परंतु इसका अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। सीढ़ी टूटते जा रहा है। रविवार सुबह मैदान में दौड़ लगा रहे अधिवक्ता अनूप कुमार, रामानुज सिंह, दिलीप कुमार, विशुष्टमुनि पांडेय, विजय पांडेय, विनोद सिंह, अरूंजय सिंह, विक्की कुमारी, संतन कुमार ने बताया कि मैदान में कई जगह गड्ढा है। गड्ढा में हमेशा कोई न कोई गिरते रहता है। अधिकारियों को इस पर पहल करने की जरूरत है। अगर स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पा रहा है तो कम से कम उसकी मरम्मत करा देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी