अध्यक्ष पद के लिए छह ने लिया नाम वापस

पैक्स चुनाव के नामांकन व जांच के पश्चात छह अध्यक्ष पद एवं चार सदस्य पद के प्रत्याशियों ने रविवार को अपना नाम वापस लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:13 AM (IST)
अध्यक्ष पद के लिए छह ने लिया नाम वापस
अध्यक्ष पद के लिए छह ने लिया नाम वापस

पैक्स चुनाव के नामांकन व जांच के पश्चात छह अध्यक्ष पद एवं चार सदस्य पद के प्रत्याशियों ने रविवार को अपना नाम वापस लिया। आरईओ सह बीडीओ लोकप्रकाश ने बताया कि नाम वापसी के पाश्चात्य विभिन्न पैक्सों के 65 अध्यक्ष, 219 सदस्य पद के उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। अपना नामांकन वापस लेने वाले में घेउरा पैक्स के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिंह, रामराज सिंह का नाम शामिल है। साथ ही परता पैक्स के माधुरी देवी, मटपा पैक्स के महाराज मेहता, शांति देवी एवं संडा पैक्स के शंभूनाथ पांडेय हैं। बताया कि संडा पैक्स प्रत्याशी दो कॉपी में नामांकन पर्चा दायर किए थे, जिसमें से एक वापस ले लिए हैं। इसके बावजूद चुनावी मैदान में हैं। बताया कि बैरांव पैक्स के सामान्य पद के महिला सदस्य रीना देवी, रामजी सिंह, हरेंद्र सिंह का नाम शामिल है। परता पैक्स के सदस्य प्रत्याशी मिनती देवी ने अपना नाम वापस ले लिया है। बीडीओ ने बताया कि सोमवार को निर्विरोध पद वाले प्रत्याशियों को छोड़कर शेष को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी