विवेकानंद के छात्रों ने आइआइटी मेंस में लहराया परचम

विवेकानंद के छात्रों ने आइआइटी मेंस में लहराया परचम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:11 AM (IST)
विवेकानंद के छात्रों ने आइआइटी मेंस में लहराया परचम
विवेकानंद के छात्रों ने आइआइटी मेंस में लहराया परचम

शहर के विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आइआइटी जेइइ मेंस में परचम लहराया है। रफीगंज के थाना गली निवासी दुर्गा प्रसाद व पिकी देवी का पुत्र अमित कुमार ने 99.94 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। आदित्य प्रकाश ने 95.5, अमित अनुराग ने 80, दीपक कुमार ने 93, कुशल कौशल ने 98, पवन कुमार ने 81.6, रोहित कुमार ने 72, सेजल कुमारी ने 81.20, समरीता अन्नपूर्णा ने 83.7, सोनू यादव ने 75 एवं स्वेता गुप्ता ने 85, रीतू राज ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। निदेशक डा. शंभू शरण सिंह ने बताया कि यह सफलता विद्यालय में मिले बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। यहां बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा दी जाती है। उन्हें आइआइटी लेबल से पढ़ाया जाता है। प्रत्येक वर्ष छात्र आइआइटी में बेहतर करते हैं। जिले व विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। शिक्षकों ने बच्चों को बढ़ाने में काफी मेहतन किया। इस सफलता के लिए शिक्षकों का कठिन मेहतन, छात्रों का परिश्रम एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन है। कहा कि बच्चें देश के भविष्य हैं। इस भविष्य को संभालकर रखना हमारा पहला कर्तव्य है। प्राचार्य अभिजीत घोष, उपप्राचार्य आनंद कुमार पांडेय, प्रबंधक अजीत कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल बच्चों को शुभकमानाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

chat bot
आपका साथी