पुलिस ने अधेड़ का शव किया बरामद

सके बाद मौके पर पहुंच कर तकरीबन 55 वर्षीय अधेड़ का शव कब्जे में लेकर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि शरीर में ऊपर से कहीं भी जख्म नहीं दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:19 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 09:19 PM (IST)
पुलिस ने अधेड़ का शव किया बरामद
पुलिस ने अधेड़ का शव किया बरामद

कुटुंबा थाना की पुलिस शनिवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव थाना के सिकरिया मोड़ के समीप से बरामद किया है। बरामद पुरूष का शव किसका है संवाद लिखे जाने तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर शव होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर तकरीबन 55 वर्षीय अधेड़ का शव कब्जे में लेकर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि शरीर में ऊपर से कहीं भी जख्म नहीं दिखाई दे रहा है। उसकी नाक से खून गिर रहा था व सिर पर रगड़ लगा हुआ प्रतीत हुआ। उक्त व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसके बारे में स्पष्ट पता नहीं है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए शव की पोस्टमार्टम औरंगाबाद सदर अस्पताल में करा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक थाना में सुरक्षित रखा जायेगा। इस क्रम में भी अगर कोई मृतक के परिजन नहीं पहुंचते हैं तो अंत में उसे दफना दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी