जीटी रोड पर ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाएं समेत सात घायल

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर ओरा पंचायत के शेखपुरा गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाएं समेत सात ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल राजरती देवी सुरेश यादव सुरेश की पत्नी सुनीता देवी लीला देवी प्रियांशु कुमारी अजय यादव एवं सौरभ राज का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। ट्रैक्टर पर सवार अन्य श्रद्धालुओं को भी मामूली चोटें आई है। सभी फेसर थाना क्षेत्र की पोखराहां पंचायत के गोसेया गांव के निवासी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 11:35 PM (IST)
जीटी रोड पर ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाएं समेत सात घायल
जीटी रोड पर ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाएं समेत सात घायल

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर ओरा पंचायत के शेखपुरा गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाएं समेत सात ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल राजरती देवी, सुरेश यादव, सुरेश की पत्नी सुनीता देवी, लीला देवी, प्रियांशु कुमारी, अजय यादव एवं सौरभ राज का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। ट्रैक्टर पर सवार अन्य श्रद्धालुओं को भी मामूली चोटें आई है। सभी फेसर थाना क्षेत्र की पोखराहां पंचायत के गोसेया गांव के निवासी हैं।

घायलों ने बताया कि वे देव सूर्यकुंड तालाब पर सुबह में उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर के ट्राली में बांस बंधा हुआ था जो टेढ़ा होने के कारण किसी वाहन से टकरा गया, इस कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर पलटते ही कोहराम मच गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना हुई है। पांच महिलाएं समेत सात ग्रामीण घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है। कई महिला श्रद्धालुओं को हाथ में गंभीर चोट लगी हैं। ट्रक ने बाइक सवार को दिया चकमा, घायल

औरंगाबाद : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीटी रोड अजरकबे हसौली गांव के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को चकमा दे दिया। बाइक सवार अजरकबे हसौली गांव निवासी लकेश यादव घायल हो गए। लकेश की स्थिति गंभीर बताई जाती है। जिला पार्षद अनिल यादव ने बताया कि लकेश शहर से नींबू लेकर छठ घाट पर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। लकेश को कमर एवं सिर में गंभीर चोट लगी है, जिस कारण बेहोश हो गए।

----------

सड़क दुर्घटना में दो महिला समेत चार घायल

मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास जीटी रोड पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में मदनपुर की ललिता कुमारी, कांति देवी, वीरेंद्र भुइंया एवं अमर कुमार शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने इलाज किया है। गंभीर रूप से घायल ललिता कुमारी को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। मदनपुर की लाखो देवी ने बताया कि बेटी के घर बंडा-केताकी छठ पर्व पर गई थी। जहां से टेंपो से अपने स्वजनों के साथ घर लौट रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर टेंपो पलट गया। जिस पर बैठे उक्त सभी घायल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी