मजदूर की मौत के बाद सड़क जाम

औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर ओबरा थाना के देवकुली महावीर मंदिर के पास वाहन से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 06:26 PM (IST)
मजदूर की मौत के बाद सड़क जाम
मजदूर की मौत के बाद सड़क जाम

औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर ओबरा थाना के देवकुली महावीर मंदिर के पास वाहन से कुचलकर मजदूर कुंदन कुमार एवं शैलेश कुमार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कुंदन को ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे कि मौत हो गई। घायल शैलेश का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेश को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया है। मृतक देवकुली गांव निवासी रामजनम मेहता का पुत्र था। घायल मजदूर भी उसी का गांव का है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि बगैर मुआवजा के सड़क जाम नहीं हटाएंगे। घटना की सूचना पर बीडीओ अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। सड़क जाम किए ग्रामीणों को समझाया। कहा जो कानूनन उचित होगा वह दिया जाएगा। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा।

chat bot
आपका साथी