सड़क दुर्घटना पिता की हुई मौत, पुत्र घायल, सड़क जाम

औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के महथू मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक बलेनो कार की टक्कर से महथू निवासी 55 वर्षीय विजय यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई है। जबकि उनका बेटा अर्जुन यादव घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है विजय अपने बेटे के साथ सड़क पार कर घर महथू लौट रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:45 PM (IST)
सड़क दुर्घटना पिता की हुई मौत, पुत्र घायल, सड़क जाम
सड़क दुर्घटना पिता की हुई मौत, पुत्र घायल, सड़क जाम

औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के महथू मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक बलेनो कार की टक्कर से महथू निवासी 55 वर्षीय विजय यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई है। जबकि उनका बेटा अर्जुन यादव घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है विजय अपने बेटे के साथ सड़क पार कर घर महथू लौट रहा था। इस दौरान औरंगाबाद से आ रही है कार ने दोनों को रौंद दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही विजय यादव की मौत हो गई। जबकि बेटा अर्जुन यादव घायल हो गए हैं। ग्रामीणों की माने तो अर्जुन यादव कि स्थिति सामान्य है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ स्थित महथु मोड़ पर रखकर मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझाते बुझाते हुए सड़क जाम हटाने को आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि जाम से समस्या का समाधान नहीं होता है। मुआवजा की राशि का चेक दिया जाएगी, जिसकी कागजी प्रक्रिया की जा रही है। हर हाल में मृतक के स्वजनों को आपदा प्रबंधन के तहत राशि की चेक दी जाएगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों की आदेश पर जाम को हटाया, तब जाकर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। मृतक की सूचना पर महथु गांव में मातम छा गया। मृतक महथू गांव निवासी रामधनी यादव का पुत्र बताया गया है। वाहन से कुचलकर मध्य प्रदेश के वृद्ध की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीटी रोड कनबेहरी गांव के पास स्थित शिवमंदिर के पास शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय अभिमान कुमार मध्यप्रदेश के खरदा के निवासी थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभिमान कुमार पर्यटक थे और पिडदान के लिए मध्यप्रदेश से गया जा रहे थे। कनबेहरी गांव के पास अपने स्वजनों के साथ खाना खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान वे जीटी रोड पार करने लगे तभी तेजी से आ रहे वाहन ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई। घटना किस वाहन से हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। बताया जाता है कि रात होने के कारण पोस्टमार्टम में परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी