24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा

गायत्री शक्ति पीठ नवीनगर परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा नवीनगर के द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:55 PM (IST)
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलशयात्रा

गायत्री शक्ति पीठ नवीनगर परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा नवीनगर के द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आरती देवी, जदयू नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सविता देवी, भाजपा नेता उमेश कुमार सिंह, रविद्र पांडेय के द्वारा ध्वजारोहण कर पूजा-अर्चना किया गया। कलश प्रभारी लल्लू शर्मा, प्रफुल्ल कुमार एवं सच्चिदानंद तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कराकर कलश पूजन किया गया।

हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा का ²श्य मनमोहक लग रहा था। माता गायत्री के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूरा नगर पंचायत क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्त पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लिए नंगे पांव पूरे नगर पंचायत का भ्रमण कर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। गायत्री परिवार के सुदर्शन सिंह, सुमन कुमार सिंह ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाला 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के दशरथ साह टोली नायक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सुशील कुमार, गायक चिताराम एवं दिनेश पाल के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कलश जल यात्रा में 501 महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल रहे। गुरुवार को देव पूजन एवं यज्ञ शुक्रवार को यज्ञ एवं विविध संस्कार एवं दीप महायज्ञ शनिवार को यज्ञ एवं विविध संस्कार एवं दोपहर में महायज्ञ कराने पहुंचे टोली की विदाई की जाएगी। रात्रि में प्रज्ञा प्रवचन एवं युग संगीत का आयोजन किया गया है। कलश जलयात्रा में जदयू नेता सूर्यवंश सिंह, मुखिया आमोद सिंह चंद्रवंशी, मनोज उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अजय त्यागी, हिमांचल कुमार, अभिषेक जायसवाल, अरविद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रयाग रजक, अवधेश कुमार, बंटी कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी