पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए राजा नारायण सिंह

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित रमेश चौक के समीप शुक्रवार को अवस्थित राजा नारायण सिंह पार्क के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह ने की। संचालन सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के प्रो. डा. संजीव रंजन ने किया। सर्वप्रथम पार्क में रखी गई राजा नारायण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्पार्पण किया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने वास्ते इतिहास में राजा नारायण सिंह के ओझल पल विषयक संगोष्ठी पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 10:44 PM (IST)
पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए राजा नारायण सिंह
पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए राजा नारायण सिंह

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित रमेश चौक के समीप शुक्रवार को अवस्थित राजा नारायण सिंह पार्क के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह ने की। संचालन सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के प्रो. डा. संजीव रंजन ने किया। सर्वप्रथम पार्क में रखी गई राजा नारायण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्पार्पण किया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने वास्ते ''इतिहास में राजा नारायण सिंह के ओझल पल'' विषयक संगोष्ठी पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

संगोष्ठी का विषय प्रवेश संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। कहा कि प्रांगण में रखी गई आदम कद प्रतिमा भव्य एवं आकर्षक है इसे परिसर में ही स्थापित किया जाए, जिसका उपस्थित लोगों ने पुरजोर समर्थन दिया। मुख्य अतिथि विधायक आनंद शंकर सिंह ने संबोधित करते हुए राजा नारायण सिंह को इतिहास पुरुष बताया। ऐतिहासिक पलों की विस्तार से चर्चा की। कहा कि वे एक महान योद्धा थे। जिनकी, जीवनवृत्त अंग्रेजों द्वारा भी लिखी गई। पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक सिंह ने कहा कि राजा नारायण सिंह का व्यक्तित्व विशालता का द्योतक था। मंचासीन रविद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, इंद्रदेव यादव ने भी राजा नारायण सिंह को इतिहास का महानायक बताया। मौके पर अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, विनोद मालाकार, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पप्पू ज्वाला सिंह, महावीर प्रसाद जैन, समाजसेवी रामजी सिंह, अनिल कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम भजन सिंह, अनिल प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामचंद्र सिंह अरविद प्रसाद अकेला, श्रीराम राय, रमाकांत सिंह, लालदेव सिंह, जगदीश सिंह, गिरिजेश कुमार सिंह, दयापात्र सिंह, जनेश्वर यादव, डा. महेंद्र, इकबाल अहमद, निर्मल कुमार सिंह, संजय सिंह, ललन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी