श्रीरामचरितमानस महायज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

प्रखंड के ढुंढा गांव में श्रीरामचरितमानस नवाह परायण सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसके साथ हीं अनुष्ठान को लेकर वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत ध्वजारोहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:56 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:56 PM (IST)
श्रीरामचरितमानस महायज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
श्रीरामचरितमानस महायज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

प्रखंड के ढुंढा गांव में श्रीरामचरितमानस नवाह परायण सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसके साथ हीं अनुष्ठान को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत ध्वजारोहण किया।

वाराणसी के यज्ञाचार्य स्वामी सियाबल्लभ शास्त्री के नेतृत्व में यज्ञ के ध्वजा को पूरे पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों ने अपने घरों के समीप विधिवत पूजन किया। ध्वजारोहण यात्रा में गांव के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लिए। समिति के अध्यक्ष रामउदार पांडेय, उपाध्यक्ष राधेकृष्ण पांडेय, सचिव सीताराम पांडेय ने बताया कि गांव के नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार एवं बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित किया जाना है। इसके लिए 26 फरवरी से 6 मार्च तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को गांव से कलश यात्रा निकाली जाएगी। छह मार्च को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हवन व भंडारा के साथ यज्ञ की समापन होगा। दौरान प्रत्येक दिन साधु संतों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या तथा काशी के कई विद्वत जन आमंत्रित किए गए हैं। महायज्ञ को लेकर गांव में कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि लक्ष्मी नारायण पांडेय, कंचन पांडेय, नंदन पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। छेदी पांडेय, रामचंद्र पांडेय, चंद्रमा लाल संरक्षक समिति के सदस्य बनाए गए हैं। गांव के दर्जनों युवक कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। समिति सदस्य के साथ पूरे ग्रामवासी महायज्ञ की तैयारी में जुटे हैं। यज्ञमंडप का निर्माण जारी है। ध्वजारोहण के बाद गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है।

chat bot
आपका साथी