बूथस्तर पर भाजपा का संगठन होगा मजबूत : सम्राट चौधरी

जिले के भाजपा प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से औरंगाबाद पहुंचे। पूर्व मंत्री यहां संगठन की मजबूती एवं प्रखंड व जिलाध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:52 PM (IST)
बूथस्तर पर भाजपा का संगठन होगा मजबूत : सम्राट चौधरी
बूथस्तर पर भाजपा का संगठन होगा मजबूत : सम्राट चौधरी

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : जिले के भाजपा प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से औरंगाबाद पहुंचे। पूर्व मंत्री यहां संगठन की मजबूती एवं प्रखंड व जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। ओबरा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। उनके समर्थन में नारेबाजी की। उमा शंकर मेहता, अरविद कुमार सिंह, नारायण मेहता, नागमणि मेहता, रामजनम पाल, दामोदर ठाकुर, सुनील कुमार, रवि शर्मा, लक्ष्मण सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनना तय है। हर हाल में एनडीए जीतेगी। बिहार में विकास के कार्य हो रहे हैं। विकास के लिए केंद्र ने अपना खजाना खोल रखा है। विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। हर वर्ग के लोगों को संगठन में जगह दी जा रही है। युवाओं को तरजीह दिया जाएगा। मंडल एवं जिलाध्यक्ष के चुनाव में उम्र का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। संजय कुशवाहा, वीरेंद्र शर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि संगठन चुनाव को लेकर औरंगाबाद भाजपा में विवाद चल रहा है। दो गुटों में बंटी भाजपा एकजुट होता नजर नहीं आ रहा है।

chat bot
आपका साथी