घर से भागे बालक को पुलिस ने किया बरामद

औरंगाबाद। देव थाना क्षेत्र के कटैया टोले घूरन बिगहा गांव से 15 दिन पहले भागा बालक चंदन कुमार को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बालक को नगर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
घर से भागे बालक को पुलिस ने किया बरामद
घर से भागे बालक को पुलिस ने किया बरामद

औरंगाबाद। देव थाना क्षेत्र के कटैया टोले घूरन बिगहा गांव से 15 दिन पहले भागा बालक चंदन कुमार को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बालक को नगर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। बरामद बालक का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। बताया जाता है कि बरामद बालक 2 सितंबर को घर से भाग गया था। घर से भागने के बाद पिता संजय मेहता के द्वारा थाना में सनहा दर्ज कराया गया था। बताया गया कि जिस दिन बालक घर से भागा था उसी दिन घूरन बिगहा एवं अदरी गांव के ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई थी। इसी घटना के बाद बालक गांव से लापता हो गया था। लापता होने के बाद स्वजनों को अपहरण की आशंका हुई थी। तभी से पुलिस बालक को बरामद करने में लगी थी। पुलिस के अनुसार प्रथम ²ष्टया अपहरण का मामला सामने नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी