छिनतई की सूचना पर पुलिस ने छह घंटे में बरामद की बाइक

औरंगाबाद। बारुण थाना क्षेत्र के टेरी पोखराहां पथ में झांसा देकर रविवार की दोपहर दो अपराधी बाइक छीनकर भाग गए। फेसर थाना क्षेत्र के चेतन बिगहा गांव निवासी राहुल कुमार ने इसकी शिकायत बारुण थाना पुलिस से की। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को बरामद कर लिया है। अपराधी अब तक नहीं गिरफ्तार हुए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:46 PM (IST)
छिनतई की सूचना पर पुलिस ने छह घंटे में बरामद की बाइक
छिनतई की सूचना पर पुलिस ने छह घंटे में बरामद की बाइक

औरंगाबाद। बारुण थाना क्षेत्र के टेरी पोखराहां पथ में झांसा देकर रविवार की दोपहर दो अपराधी बाइक छीनकर भाग गए। फेसर थाना क्षेत्र के चेतन बिगहा गांव निवासी राहुल कुमार ने इसकी शिकायत बारुण थाना पुलिस से की। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को बरामद कर लिया है। अपराधी अब तक नहीं गिरफ्तार हुए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में राहुल के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि राहुल होंडा साइन बाइक बीआर26यू-0416 से अपनी मौसेरी बहन को उसके घर छोड़ने बारुण थाना क्षेत्र के बिलट बिगहा गांव आया था। रविवार को करीब दो बजे दिन में मौसेरी बहन को छोड़कर अपने घर लौट रहा था तभी टेरी पोखराहां पथ में नहर के दोमुहान के पास दो युवकों ने मुझे रोका। जैसे ही मैं रुका दोनों बाइक पर जबरन बैठ गए। दोनों कहने लगे कि भाई का दुर्घटना हो गया है आगे छोड़ दो। कुछ दूर आगे जाकर बाइक पर बैठे युवकों ने मुझे बाइक से जबरदस्ती उतार दिया। बाइक और मोबाइल छीनकर भाग गए। राहुल दोनों को पहले से पहचानता था जिस कारण नाम पता बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बारुण थाना क्षेत्र के बिलट बिगहा के गांव निवासी बकू कुमार एवं छोटू कुमार ने राहुल से जबरदस्ती बाइक छीन लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया छह घंटे के अंदर छापेमारी कर बाइक बरामद किया। बकु एवं छोटू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों घर से फरार हैं। उन्होंने बताया कि हर हाल में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी