पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गुर्गे गिरफ्तार

औरंगाबाद। मदनपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच गुर्गाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की तीन बाइक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना रोहतास जिला के डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा के धर्मेंद्र कुमार सोनी उर्फ छोटू कुमार (पिता- स्व. अशोक सेठ) है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:13 PM (IST)
पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गुर्गे गिरफ्तार
पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गुर्गे गिरफ्तार

औरंगाबाद। जिले में बाइक चोरी की हो रही घटनाओं से परेशान लोग व पुलिस के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। मदनपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच गुर्गाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की तीन बाइक को जब्त किया है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना रोहतास जिला के डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा के धर्मेंद्र कुमार सोनी उर्फ छोटू कुमार (पिता- स्व. अशोक सेठ) है। अन्य गुर्गो में डेहरी थाना क्षेत्र के गरबट बिगहा गांव के रवि कुमार (पिता- नंदू कुमार सिंह), मदनपुर थाना क्षेत्र के चितावन कोठा गांव निवासी पवन कुमार पांडेय (पिता- अभय पांडेय), मनिका गांव के प्रिस कुमार (पिता- दिनेश कुमार सिंह) एवं घोड़ाडिहरी गांव के अंकित कुमार सिंह (पिता- दिलीप सिंह) शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सबसे पहले प्रिस कुमार को उसके घर मनिका गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर अन्य सभी बाइक चोरों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक को बरामद किया गया। एक बाइक पवन की निशानदेही पर शिवगंज से बरामद की गई है। एक बाइक प्रिस एवं एक बाइक अंकित के घर से बरामद की गई है। बताया गया कि मुख्य सरगना धर्मेंद्र एवं इसके गिरोह के गुर्गे रवि कुमार ने चोरी की बाइक को गिरफ्तार किए पवन, प्रिस एवं अंकित के हाथों बेचा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के पर्दाफाश करने को लेकर की गई छापामारी टीम में उनके साथ एसआइ नरेंद्र प्रसाद, प्रशिक्षु एसआइ संगीता कुमारी, आरती कुमारी के साथ पुलिस बल शामिल रहे।

बता दें कि जिले में बाइक चोरी की घटना से पुलिस परेशान है। बाइक चोर गिरोह के गुर्गे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फैले हैं। जहां से मौका मिलता है बाइक को चुराकर फरार हो जाते हैं। मदनपुर थाना क्षेत्र में भी लगातार बाइक चोरी की घटना हो रही है।

chat bot
आपका साथी