विधानसभा चुनाव को ले पुलिस प्रशासन चौकस

औरंगाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। बीडीओ राजू कुमार एवं थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए है। सुबह होते ही अधिकारी कार्रवाई हेतु प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चला रहे हैं। शांति व्यवस्था करने के लिए विभिन्न चौक-चौराहे पर वाहन जांच अभियान चलाकर हेलमेट ड्राइविग लाइसेंस वाहनों की कागजात की जांच कर रही है। बिना कागजात हेलमेट एवं एक बाइक पर दो से ज्यादा सवारी पकड़े जाने पर जुर्माना की वसूली की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:13 AM (IST)
विधानसभा चुनाव को ले पुलिस प्रशासन चौकस
विधानसभा चुनाव को ले पुलिस प्रशासन चौकस

औरंगाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। बीडीओ राजू कुमार एवं थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए है। सुबह होते ही अधिकारी कार्रवाई हेतु प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चला रहे हैं। शांति व्यवस्था करने के लिए विभिन्न चौक-चौराहे पर वाहन जांच अभियान चलाकर हेलमेट, ड्राइविग लाइसेंस, वाहनों की कागजात की जांच कर रही है। बिना कागजात, हेलमेट एवं एक बाइक पर दो से ज्यादा सवारी पकड़े जाने पर जुर्माना की वसूली की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के पहले सभी तरह की व्यवस्था को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हो। थानाध्यक्ष अश्विनी सिन्हा ने बताया कि शराब बेचने एवं सेवन करने वालों पर प्रशासन चौकस है एवं किसी भी प्रकार की आशंका होने पर कार्रवाई की जा सकती है। बीडीओ ने बताया कि किसी भी हालत में चुनाव स्वच्छ एवं निष्पक्ष होगा, इसीलिए बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया है।

chat bot
आपका साथी