डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बताए मार्गो पर चलने का लिया संकल्प

औरंगाबाद इंटर समता उच्च विद्यालय मलहारा के प्रांगण में गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोह मनाई गई।अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:46 PM (IST)
डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बताए मार्गो पर चलने का लिया संकल्प
डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बताए मार्गो पर चलने का लिया संकल्प

औरंगाबाद : इंटर समता उच्च विद्यालय मलहारा के प्रांगण में गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोह मनाई गई।अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी ने की। सर्वप्रथम शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।उनकी जीवनी पर विस्तार से चर्चा कर उनके आदर्शों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। शिक्षकों ने कहा राजेंद्र बाबू देश के राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। इसी का परिणाम रहा कि उन्हें भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया। छात्र-छात्राओं ने उन्हें सरल स्वभाव,दयालु देशभक्त बताया। शिक्षक धर्मेंद्र द्विवेदी,पिकू कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सुरेन्द्र शर्मा ने भी राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार,डॉ उदय कुमार,बिनोद कुमार,दिलिप कुमार,प्रेमधन धोबी,छात्र अमन कुमार,बिपिन कुमार,सोनू कुमार,रामाकांत,छात्रा प्रियांशु कुमारी,व्यूटी कुमारी,अर्पणा कुमारी,सोनी कुमारी,अंजली,प्रतिभा आदि शामिल थे। इधर ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पेंशनर कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ. विवेश पांडे ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव त्रिवेणी पांडे ने किया। इस मौके पर पेंशनर समाज के सभी सदस्यों ने डॉ. प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के माटी के लाल भारतीय स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को हम सब भुला नहीं पाएंगे। सचिव त्रिवेणी पांडे ने कहा कि आंदोलन में प्रमुख क्रांतिकारी एवं भारतीय संविधान के निर्माण डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अपनी भूमिका को निभा कर हमारे देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। सभी उपस्थित सदस्यों ने भी बारी बारी से प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षक देवनंदन सिंह, भरत प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, ब्रह्मेश्वर सिंह, समसुंदर मिस्त्री और जनेश्वर सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी