खेल से जवानों का दूर होता है मानसिक तनाव : कमांडेंट

औरंगाबाद। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्थित 153 सीआरपीएफ बटालियन मुख्यालय परिसर में मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 07:28 PM (IST)
खेल से जवानों का दूर होता है मानसिक तनाव : कमांडेंट
खेल से जवानों का दूर होता है मानसिक तनाव : कमांडेंट

औरंगाबाद। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्थित 153 सीआरपीएफ बटालियन मुख्यालय परिसर में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी का आयोजन किया गया। उद्घाटन बटालियन कमांडेंट सौरभ कुमार चौधरी एवं द्वितीय कमान अधिकारी एसडी त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में शामिल हुए जवानों से परिचय प्राप्त कर किया। कमांडेंट ने कहा कि 12 माह में करीब आठ माह जवान घर से बाहर रहते हैं। कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कठिन ड्यूटी करते हैं। घर से बाहर रहने के कारण जवान मानसिक तनाव से जूझते हैं। ऐसी परिस्थिति में खेल जवानों का मानसिक तनाव दूर करता है। कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल में भी जवानों की प्रतिभा और भविष्य छिपी होती है। खेल के माध्यम से जवान अपने देश का नाम रोशन करते हैं। कई जवानों ने खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन किया है। कमांडेंट ने कहा कि 22 से 24 जनवरी तक प्रतियोगिता चलेगी। द्वितीय कमान अधिकारी ने जवानों को खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। कहा कि जवान गुस्से पर काबू रखेंगे। हार-जीत मायने नहीं रखता है। आज जो पराजय होता है कल वही विजय का पताका लहराता है। उपकमांडेंट नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, एसआइ योगेंद्र कुमार राय एवं विजय कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी