धरती के संरक्षण व संवर्धन के लिए रोपे गए पौधे

औरंगाबाद। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बारुण में रविवार को सुनील कुमार प्रदेश अध्यक्ष प्रि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
धरती के संरक्षण व संवर्धन के लिए रोपे गए पौधे
धरती के संरक्षण व संवर्धन के लिए रोपे गए पौधे

औरंगाबाद। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बारुण में रविवार को सुनील कुमार प्रदेश अध्यक्ष, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, जदयू बिहार सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी (रोहतास, कैमूर, बक्सर) के नेतृत्व में अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि आम, अमरूद, नीम, शीशम आदि के सैकड़ों पौधे लगाए गए। 'जल-जीवन-हरियाली अभियान' के तहत धरती को बचाने के संकल्प के साथ पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर इंजीनियर समाजसेवी संजीव कुमार उर्फ पिकू सिंह, डॉ. धर्मेद्र सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह व शशि सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं रफीगंज में बलिगांव पंचायत के कोना मुख्य सड़क के किनारे पौधारोपण कार्य किया गया। प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मनोज कुमार, बीडीओ रीतेश कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी विजय सिंह व मुखिया सत्येंद्र दास ने पौधारोपण किया। बीडीओ ने कहा, वृक्षों के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में एक-एक यूनिट पौधा लगाया जा रहा है। इस मौके पर रोजगार सचिव मयंक सिंह, बीएफटी जितेंद्र यादव, ग्रामीण राणा सिंह, सुशील सिंह उपस्थित रहे।

मदनपुर में भी वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी शिवकुमार राम के तत्वावधान में उमगा सूर्य मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। डीएफओ संजय प्रकाश, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र, जिला परिषद उपाध्यक्ष महीपत राम, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, रेंजर शिवकुमार राम, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, पारसनाथ शर्मा ने उमगा तालाब के किनारे पिड पर पौधारोपण किया। इस दौरान शीशम, सागवान, महोगनी के 100 पौधा लगाया गया। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने जीवन में पेड़ों की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। जिला परिषद उपाध्यक्ष, थानाध्यक्ष पंकज सैनी, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सहित प्रतिनिधि ने कार्यों की सराहना की।

मदनपुर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि कुल दो लाख दो हजार 141 पौधे वन प्रक्षेत्र अंतर्गत लगाया गया है। मदनपुर, रफीगंज, गोह प्रखंड के जीविका दीदीयों को 53986, मनरेगा को 9200, कृषि विभाग को छह हजार, संस्थान सीआरपीएफ व स्वास्थ्य विभाग को 495, शुल्क लेकर दिया गया। छह हजार और निशुल्क 500 पौधरोपण कर दिया गया है। इस मौके पर बैजनाथ सिंह, सुरक्षा कर्मी व वन कर्मी शामिल रहे। नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 13 एवं 14 में रविवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर युवाओं ने पर्यावरणविदों के आह्वान पर धरती को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त करने के लिए पौधारोपण करते हुए संकल्प लिया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व एवं वन विभाग के वनरक्षी पदाधिकारी समीर कुमार के निर्देशन में नेता बिगहा महामना नगर कॉलोनी में युवाओं ने विभिन्न प्रजाति के 500 पौधे लगाए। वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ व सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, सिकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, भीम कुमार, संजीत कुमार, संटू कुमार, निरंजन कुमार, मनोज सिंह, सज्जन सिंह, विवेक कुमार सिंह समेत कई युवाओं ने उत्साह के साथ पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी