बापू के संदेश को अपनाकर ही समाज में लाई जा सकती है शांति : डीएम

औरंगाबाद। गांधी जयंती पर शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। समाहरणालय के सभाकक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता के बताए गए संदेशों पर चलकर ही समाज को अहिसामुक्त किया जा सकता है। शांति कायम की जा सकती है। डीडीसी अंशुल कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:41 PM (IST)
बापू के संदेश को अपनाकर ही समाज में लाई जा सकती है शांति : डीएम
बापू के संदेश को अपनाकर ही समाज में लाई जा सकती है शांति : डीएम

औरंगाबाद। गांधी जयंती पर शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। समाहरणालय के सभाकक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता के बताए गए संदेशों पर चलकर ही समाज को अहिसामुक्त किया जा सकता है। शांति कायम की जा सकती है। डीडीसी अंशुल कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उधर, बभंडी स्थित केंद्रीय विद्यालय में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनी पर चर्चा की गई। प्राचार्य डा. अनूप शुक्ला, शिक्षक गुलाब राम, प्रज्ञा लक्ष्मी, राकेश कुमार द्विज, मनीष शर्मा, राजेश कुमार झा, मनीष कुमार, मनोज कुमार, शिक्षिका बंदना पाठक, स्वाती कुमारी, पंकज राठौर,तिलक राज, हनी सिंह, अशोक, संजय कुमार, रंजीत कुमार निराला मौजूद रहे। संचालन अरविद कुमार पांडेय ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वहीं, रामलखन सिंह यादव कालेज में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. गणेश महतो, प्रो. योगेश्वर यादव, लालमोहन यादव, एएनओ लेफ्टिनेंट विवेक कुमार ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एनसीसी के छात्रों ने कालेज में स्वच्छता अभियान चलाया एवं छात्रों ने कविता पाठ किया। कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. योगेश्वर यादव, प्रो. तरुण माथुर, गोपाल शरण सिंह, राजेश कुमार चौधरी, राजकुमार सिंह, प्रधान सहायक जनार्दन सिंह, सेवानिवृत्त वरीय सहायक गुप्तेश्वर पाठक, विजय मेहता, लाल मोहन यादव, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, एनसीसी सीनियर अंडर आफिसर रवि रंजन त्रिपाठी, शिवांश रंजन, यूओ कमलजीत कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार, कैडेट मनीष कुमार सिंह समेत अन्य कैडेट शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी