बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहें अभिभावक : आर्च विशप

संत इग्नासियुस विद्यालय में रविवार को रजत जयंती समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर आर्च विशप डीएम राहुल रंजन महिवाल फादर विलियम डिसूजा एवं प्राचार्य सजी मैथ्यु ने दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:54 PM (IST)
बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहें अभिभावक : आर्च विशप
बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहें अभिभावक : आर्च विशप

संत इग्नासियुस विद्यालय में रविवार को रजत जयंती समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर आर्च विशप, डीएम राहुल रंजन महिवाल, फादर विलियम डिसूजा एवं प्राचार्य सजी मैथ्यु ने दीप प्रज्वलित कर किया। बारिश के कारण मैदान में होने वाला कार्यक्रम विद्यालय के हॉल में किया गया। संबोधित करते हुए फादर आर्च विशप ने 25 वर्षो के सफर का जिक्र किया। कहा कि यह सफर आसान नहीं था परंतु आपके सहयोग ने इसे सुनहरा बना दिया। आपके सहयोग से ही हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

1994 में विद्यालय की स्थापना फादर लुईस ने रखी थी। उस समय बेहतर शिक्षा देने का वादा किया था जिसे पूरा कर रहा हूं। 25 वर्षों में विद्यालय ने 25 बसंत देखे। विद्यालय के बच्चे समाज एवं देश की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं। उपस्थित अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि बच्चों के पढ़ाई के प्रति सजग रहें। बच्चों के साथ माता-पिता का संबंध पतंग व डोर की तरह होता है। पतंग की डोर की तरह अभिभावक बच्चों को संभाल कर रखें। बच्चों की बेहतरी के लिए पारिवारिक माहौल का होना जरूरी है। शिक्षक के बगैर जिदगी अधूरी रहती है। शिक्षा के विकास में शिक्षकों का योगदान अहम होता है। शिक्षक छात्रों के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं। डीएम राहुल रंजन महिवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बच्चों में अनुशासन का होना जरूरी है। बदलते वक्त की जरूरतों को अभिभावक समझें। शिक्षा के साथ संस्कार का होना जरूरी है। विद्यालय में बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अनुशासित नागरिक बने। बच्चे देश के भविष्य होते हैं।

प्राचार्य फादर सजी मैथ्यु ने विद्यालय में दी जा रही शिक्षा पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य फादर मनीष ओस्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। फादर नार्बट, विलियम डिसूजा, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, विधि संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, अमन शेखर, नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, शिव गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंह, डॉ. बीके सिंह, डॉ. शीला वर्मा, नूर आलम सिद्दीकी, ललन उपाध्याय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष कृष्णा सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी