अमित रंजन के सिर सजा गोठौली पैक्स का ताज

पैक्स चुनाव का परिणाम आने लगा है। सोमवार को बारुण प्रखंड में पैक्स के लिए मतदान हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:11 AM (IST)
अमित रंजन के सिर सजा गोठौली पैक्स का ताज
अमित रंजन के सिर सजा गोठौली पैक्स का ताज

पैक्स चुनाव का परिणाम आने लगा है। सोमवार को बारुण प्रखंड में पैक्स के लिए मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुआ। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रारंभ हुआ। एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार एवं एसडीपीओ अनूप कुमार स्वयं मतगणना केंद्र की निगरानी कर रहे थे।

सबसे पहले बारुण प्रखंड की मतगणना की गई। बारुण से वर्तमान पैक्स अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता चुनाव हार गए। केदार यादव को 513, कमल किशोर गुप्ता को 432 एवं शिव यादव को 139 मत मिले। गोठौली पैक्स का ताज अमित रंजन उर्फ छोटू के सिर सजा। दिवंगत मुखिया नवल किशोर सिंह के पुत्र अमित ने अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र सिंह को 233 एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह को 195 मत मिले। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष तीसरे स्थान पर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर रहे जितेंद्र सिंह को दूसरी बार हार झेलनी पड़ी है। धमनी पैक्स से कांग्रेस नेता वर्तमान पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने जीत हासिल किया है। उपेंद्र को 694, योगेंद्र यादव को 345 एवं भरत सिंह को 90 मत मिले। भोपतपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह विजेता बने हैं। लक्ष्मण को 743, धनंजय कुमार को 512 एवं सुजीत कुमार 64 मत मिले। संवाद प्रेषण तक मतगणना जारी रहा। बताया जाता है कि मतगणना की गति धीमी है जिस कारण देर रात चलेगा। हो सकता है बुधवार तक मतगणना का कार्य हो।

chat bot
आपका साथी