धान अधिप्राप्ति की गति धीमी, किसान परेशान

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धान अधिप्राप्ति की गति धीमी होने के कारण किसान अपने धान को औने-पौने दामों पर बाजारों में बेच रहे है। करसांवा पैक्स गोदाम पर वाहन से धान तो उतर रहे थे परंतु गैनी के किसानों का कहना है कि धान बेचने पैक्स गोदाम जाते हैं तो पैक्स अध्यक्ष राजू कुमार के द्वारा कहा जाता है कि जितने का सीसी हुआ है उतने का ही धान की खरीदारी होगी। शेष अब सीसी होने के बाद ही खरीदारी की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:14 PM (IST)
धान अधिप्राप्ति की गति धीमी, किसान परेशान
धान अधिप्राप्ति की गति धीमी, किसान परेशान

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धान अधिप्राप्ति की गति धीमी होने के कारण किसान अपने धान को औने-पौने दामों पर बाजारों में बेच रहे है। करसांवा पैक्स गोदाम पर वाहन से धान तो उतर रहे थे परंतु गैनी के किसानों का कहना है कि धान बेचने पैक्स गोदाम जाते हैं तो पैक्स अध्यक्ष राजू कुमार के द्वारा कहा जाता है कि जितने का सीसी हुआ है उतने का ही धान की खरीदारी होगी। शेष अब सीसी होने के बाद ही खरीदारी की जाएगी। इससे किसान मायूस हो गए हैं।

किसान विश्वनाथ सिंह, सिद्धनाथ सिंह, मनोज सिंह, नंदकुमार सिंह, जनेश्वर सिंह, सुनील सिंह समेत कई किसानों ने बताया कि 15 नवंबर से धान की खरीदारी शुरू पर अभी तक बहुत कम मात्रा में धान की खरीदारी हुई है। समय पर धान की खरीदारी नहीं होती है तो परेशानी और बढ़ेगी।

उधर बीसीओ अंकेश पासवान ने बताया कि धान की खरीदारी हेतु सभी पंचायतों में जितना सीसी किया गया था। उतनी धान की खरीदारी हो चुकी है। अब आगे उत्पादन के लक्ष्य के आधार पर विभिन्न अध्यक्षों को पुन: लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। कहा कि किसान धैर्य रखे जल्द ही सीसी पुन: होने पर धान की खरीदारी सुचारू रूप से की जाएगी। कहा कि खुदवां पैक्स का धान की खरीदारी महुआंव के पैक्स अध्यक्ष रामाश्रय शर्मा करेंगे। वहीं डिहरा पैक्स की खरीदारी कंचनपुर पैक्स के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह करेंगे। दोनों को इस बारे में दिशा-निर्देश दे दिया गया है। इनसेट-

-15 नवंबर से धान की खरीदारी शुरू।

- 02 माह बाद भी खरीदारी बहुत कम हो पाई है।

chat bot
आपका साथी