अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्री को कुचला, पुत्री की मौत

मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठईया मोड़ के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बादाम गांव के बलिद्र रिकियासन की दस वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। वहीं साथ रहे पिता बलिद्र रिकियासन भी घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:12 PM (IST)
अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्री को कुचला, पुत्री की मौत
अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्री को कुचला, पुत्री की मौत

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठईया मोड़ के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बादाम गांव के बलिद्र रिकियासन की दस वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। वहीं, साथ रहे पिता बलिद्र रिकियासन भी घायल हो गए।

घटना के संबंध में बलिंद्र की पत्नी रीता देवी ने बताया कि पति एवं बच्चों के साथ गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अपने भाई की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच वाहन पकड़ने को लेकर जीटी रोड पार करने के दौरान तेजी से आ रही एक अज्ञात वाहन ने पति एवं बेटी दोनों को कुचल दिया। उसमें दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बेटी प्रियंका को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। घायल बलिद्र रिकियासन का इलाज अस्पताल में कराया गया है।

मौत की खबर सुनते ही मां रीता देवी पुत्री के शव के साथ लिपटकर अस्पताल में ही रोने लगी। उसे क्या पता था कि भाई के शादी समारोह में शामिल होने जाने पर पुत्री को खोना पड़ेगा। प्रियंका दो बहन एवं एक भाई में सबसे बड़ी बहन थी। जो बादाम विद्यालय में द्वितीय वर्ग में पढ़ रही थी। इस घटना से स्वजन काफी मर्माहत हैं। घटना की सूचना मिलते ही उपप्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव ने आकर सांत्वना दिया। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी