कुख्यात नक्सली नवीन पासवान गिरफ्तार

औरंगाबाद। एसएसबी कालापहाड़ के साथ कुटुंबा एवं माली थाना पुलिस ने शुक्रवार को कुख्यात नक्सली व सबजोनल कमांडर नवीन पासवान उर्फ नवीन जी उर्फ खबरू उर्फ विनोद पासवान को गोल गरीबा गांव से गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली की तलाश पुलिस आधा दर्जन से अधिक कांडों में कर रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:36 PM (IST)
कुख्यात नक्सली नवीन पासवान गिरफ्तार
कुख्यात नक्सली नवीन पासवान गिरफ्तार

औरंगाबाद। एसएसबी कालापहाड़ के साथ कुटुंबा एवं माली थाना पुलिस ने शुक्रवार को कुख्यात नक्सली व सबजोनल कमांडर नवीन पासवान उर्फ नवीन जी उर्फ खबरू उर्फ विनोद पासवान को गोल गरीबा गांव से गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली की तलाश पुलिस आधा दर्जन से अधिक कांडों में कर रही थी।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुख्यात नक्सली की तलाश 2007 से औरंगाबाद पुलिस कर रही थी। गिरफ्तार नवीन के खिलाफ औरंगाबाद के अलावा रोहतास, गया एवं झारखंड के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। 2007 में रोहतास जिले के राजपुर और बाघेला थाना पर हमला बोल जवानों की हत्या कर राइफल लूटकर भागने मामले में पुलिस इसे खोज रही थी। राइफल लूटने के बाद नक्सली ओबरा थाना के तेजपुरा गांव में आकर रुके थे। उन्होंने बताया कि माली थाना कांड संख्या 59/15 मामले में पुलिस नवीन पासवान को खोज रही थी। माली थाना के बेल बिगहा गांव में नक्सलियों ने 19 दिसंबर 2015 को विजय यादव का घर बम से ध्वस्त कर दिया था। बाहर खड़े ट्रैक्टर को जला दिया था। दहशत फैलाने के लिए फायरिग की थी। एसपी ने बताया कि मदनपुर थाना के ढक पहाड़ी पर नक्सलियों के जमावड़ा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। 19 अक्टूबर 2008 को पुलिस पर हमला बोल नक्सली फरार हो गए थे। तब छापेमारी में आग्नेयास्त्र के साथ नक्सली पुस्तकें बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नवीन पासवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली का और किन कांडों में हाथ रहा है, इसकी जांच चल रही है। पूछताछ के दौरान नवीन पासवान ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। नवीन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए उल्लेखनीय सफलता मानी जा रही है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ एवं एसएसबी के जवानों को लगाया गया है। प्रेसवार्ता में एएसपी शिवकुमार राव, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी एवं एसएसबी के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार उपस्थित रहे। बता दें कि जिले में तीन दिन में दो नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पूर्व बुधवार को हार्डकोर नक्सली महराणा प्रताप रंजन उर्फ राणा रंजन को मदनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

chat bot
आपका साथी