कोरोना के कारण शिव मंदिरों में सन्नाटा

संवाद सहयोगी दाउदनगर (औरंगाबाद) शहर के शुक्र बाजार स्थित शिव मंदिर बहुत पुराना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:17 PM (IST)
कोरोना के कारण शिव मंदिरों में सन्नाटा
कोरोना के कारण शिव मंदिरों में सन्नाटा

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : शहर के शुक्र बाजार स्थित शिव मंदिर बहुत पुराना है। धार्मिक महत्त्व इसका ़खास है, किन्तु इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के कारण सन्नाटा है यहां। यही हाल कमोवेश तमाम शिव मंदिरों का है। सावन में देवघर, देवकुंड या किसी और बाबा नगरी जाने वालों की संख्या नगण्य हो गई है। जहां गत वर्ष तांता लगा रहता था, इस बार सन्नाटा है। सावन शुरू होते ही तमाम शिवालयों में विशेष तैयारी शुरू हो जाती है। पुजारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि यहां पूरे माह अखंड दीप जलता है। हर सोमवार को विशेष तैयारी रहती है। इस दिन श्रृंगार किया जाता है। रुद्राभिषेक किया जाता है। देवघर जाने से पहले भक्त यहां के दर्शन करके ही निकलते थे। इस मंदिर के निर्माण का कार्यकाल लोग नहीं बता पाते हैं। कहा जाता है कि हंस पुरी द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। यहां सूर्य भगवान की एक प्रतिमा है जो कीमती पत्थर से निर्मित बताई जाती है। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं है।

chat bot
आपका साथी